सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor niece Samara Sahni spotted in Stylish Look in denim outfits cute video viral

'मामी के नक्शेकदम पर समारा....'; रणबीर कपूर की भांजी ने पैपराजी को दिए पोज; क्यूट अंदाज ने जीता फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Jun 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranbir Kapoor Niece Video: रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने अपने क्यूट अंदाज, आत्मविश्वास और कैमरा-फ्रेंडली स्टाइल से एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।

Ranbir Kapoor niece Samara Sahni spotted in Stylish Look in denim outfits cute video viral
समारा साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की बेटी समारा को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान वे ऑल-डेनिम लुक में चुलबुले अंदाज में नजर आईं। पैप्स को देखते हुए उन्होंने पाउट बनाकर पोज देना शुरू कर दिए। उन्हें देख नेटिजंस लिख रहे हैं कि लगता है समारा मामी आलिया भट्ट की राह पर आगे बढ़ेंगी।



चुलबुले अंदाज से जीता दिला
समारा ने कैमरा-फ्रेंडली पोज से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फैंस का मानना है कि उन्होंने कपूर परिवार का चार्म और स्टार क्वालिटी विरासत में पाई है। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं समारा ने अपने अंदाज से न सिर्फ फोटोग्राफर्स, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया। वायरल हो रहे वीडियो में स्टारकिड कैमरों के सामने बेफिक्र अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अकेले नजर आईं और अपनी मौजूदगी से लाइमलाइट बटोर ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनिम लुक और स्टाइलिश हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान
ऑल-डेनिम आउटफिट और सलीके से सेट किए गए बालों में समारा बेहद स्टाइलिश दिखीं। कैमरे के सामने उनके कॉन्फिडेंट पोज और चंचल अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह कभी पाउट बनाती दिखीं, तो कभी मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स के लिए पोज देती नजर आईं।
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)






फैंस बोले- कपूर परिवार का चार्म साफ नजर आता है
समारा के वीडियो वायरल होते ही फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने कहा कि वह काफी बड़ी हो गई हैं, जबकि कुछ का मानना है कि उनमें फिल्मों की दुनिया का चार्म  साफ दिखाई देता है। वहीं कई लोगों ने उनकी तुलना कपूर परिवार के अन्य सदस्यों से करते हुए कहा कि समारा ने परिवार का चार्म और कैमरा कॉन्फिडेंस विरासत में पाया है।

पहले भी बटोर चुकी हैं सुर्खियां
समारा पापराजी के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। वह अक्सर अपनी नानी नीतू कपूर  के साथ पब्लिक इवेंट्स और फैमिली फंक्शन में नजर आती रही हैं। इसके अलावा अपने सुपरस्टार मामा रणबीर कपूर के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रही हैं। मां रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ   पब्लिक इवेंट्स में उनकी मौजूदगी भी अक्सर फैंस का ध्यान खींचती रही है। एक बार फिर समारा को देख नेटिजंस उनके आत्मविश्वास के कायल हो गए हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'मामी की तरह पोज देने की बहुत हार्ड कोशिश की जा रही है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed