सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Sutaria pens sweet note for parents Pia and Himanshu on their 35th wedding anniversary

'आप जैसा कोई नहीं', तारा सुतारिया ने माता-पिता की शादी की 35वीं सालगिरह का मनाया जश्न; दीं शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 27 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Tara Sutaria Sweet Note For Parents: तारा सुतारिया ने आज अपने माता-पिता की शादी की 35वीं सालगिरह का जश्न मनाया। तारा अपने परिवार के बहुत करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Tara Sutaria pens sweet note for parents Pia and Himanshu on their 35th wedding anniversary
तारा सुतारिया-पिया और हिमांशु सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने 27 मई को अपने माता-पिता, पिया और हिमांशु सुतारिया की शादी की 35वीं सालगिरह पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसकी के साथ तारा ने एक बेहद प्यारा संदेश भी लिखा है। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पिता का जन्मदिन भी मनाया।

Trending Videos

तारा ने शेयर की खास तस्वीर
तारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने माता-पिता की एक सुंदर तस्वीर शेयर की है, जो एक रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान ली गई है। इस तस्वीर में उनके माता-पिता एक-दूसरे के पास बैठे मुस्कुरा रहे हैं और टेबल पर रखी प्लेट्स पर सालगिरह की बधाई लिखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के लिए तारा का खास संदेश
तारा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारे सबसे अच्छे दोस्तों, हमारे राजदारों और दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसानों को शादी की 35वीं सालगिरह मुबारक।' इसके साथ ही तारा ने इस खास मौके पर अपने पिता का जन्मदिन भी मनाया। तारा ने अपने पापा के लिए लिखा, 'आप जैसा कोई नहीं है। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया।'

विज्ञापन

तारा सुतारिया का अब तक का सफर
तारा ने साल 2019 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी थे। फिल्मों में आने से पहले तारा डिब्नी इंडिया के मशहूर शो 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी थीं।

तारा ने 'मरजावां', 'तड़प', 'हीरोपंती 2', 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'अपूर्वा' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा तारा एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और बहुत अच्छा पियानो भी बजाती हैं। हाल ही में तारा सुतारिया 'कान फिल्म फेस्टिवल' में भी नजर आई थीं, जहां उनके स्टाइलिश लुक और फैशन की लोगों ने जमकर तारीफ की। तारा जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 'सिट्रीन टेरेन' गाउन में जैकलीन फर्नांडिस का स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के बीच पर दिए सिजलिंग पोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed