फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tejas Actress Kangana Ranaut hints to contest Lok Sabha Elections After her film Failure on Box Office

Kangana Ranaut: राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं कंगना! बोलीं- श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी

Fri, 03 Nov 2023 02:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Nov 2023 02:07 PM IST
सार

अब एक बार फिर कंगना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। कंगना ने राजनीति में एंट्री लेने को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि अभिनेत्री आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Tejas Actress Kangana Ranaut hints to contest Lok Sabha Elections After her film Failure on Box Office
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। उनकी किसी भी फिल्म में उनका एक्टिंग टैलेंट साफ नजर आता है। अब हाल ही में, कंगना की फिल्म 'तेजस' रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई है। अब एक बार फिर कंगना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। कंगना ने राजनीति में एंट्री लेने को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि अभिनेत्री आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ सकती हैं।
विज्ञापन


राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं कंगना!
 फिल्म 'तेजस' के फ्लॉप होने के बाद कंगना श्रीकृष्ण की शरण में पहुंच गई है। अभिनेत्री दर्शन करने के लिए द्वारकाधीश मंदिर गई थीं, जहां से उन्होंने कई फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जिसे देखकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इसके बाद से ही कंगना का यह बयान खूब ट्रोल हो रहा है। कई यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कंगना आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने को लेकर दिया यह बड़ा बयान
अभिनेत्री ने हाल ही में, द्वारकाधीश मंदिर में माथा टेका। एक्ट्रेस ने नागेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा.चुनाव लड़ने का हिंट दिया। उन्होंने कहा, 'अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।' कंगना के इस बयान के बाद कयासों का बाजार गर्म होता नजर आया है। अब आगामी चुनावों की लिस्ट की घोषणा के बाद ही पता चलेगा कि क्या कंगना भाजपा की ओर से चुनाव लड़ती हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेजस' की असफलता के बाद अब फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म क खुद कंगना ने डायरेक्ट किया है। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed