The Big Bull: 'द बिग बुल' देखने के बाद यूजर ने अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को बताया थर्ड रेट, एक्टर ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'द बिग बुल' ऑनलाइन रिलीज कर दी गई है। फिल्म में साल 1992 में हुए सबसे बड़े घोटाले की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें अभिषेक बच्चन ने हेमंत शाह का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिषेक बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने अभिषेक की एक्टिंग को खराब बता दिया। लेकिन अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
साल 1992 में हुए स्कैम पर आधारित वेब सीरीज 'स्कैम 1992' पहले ही रिलीज हो चुकी हैं और इसमें एक्टर प्रतीक गांधी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म द बिग बुल की तुलना लोग सीरीज से कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रतीक गांधी और अभिषेक बच्चन की तस्वीरों को मिलाकर शेयर कर रहे हैं।
As usual @juniorbachchan doesn't disappoint you with his 3rd rate so called acting in a poorly scripted & badly filmed #TheBigBull @pratikg80 & #Scam1992 are far superior by miles.@ajaydevgn @DisneyplusHSVIP
विज्ञापन विज्ञापन— डॉ. सुशांत त्रिविक्रम जोशी 🇮🇳 (@sushanthjoshi) April 8, 2021
इसी कड़ी में एक यूजर ने फिल्म 'द बिग बुल' में अभिषेक बच्चन को ट्रोल करते हुए लिखा, 'हमेशा की तरह अभिषेक बच्चन ने अपनी कथित थर्ड रेट एक्टिंग से इस बेकार लिखी हुई और बुरी तरह फिल्माई हुई फिल्म में निराश नहीं किया। प्रतीक गांधी की स्कैम 1992 इससे बहुत बेहतर थी।'
इस पर अभिषेक बच्चन ने भी यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा, 'हे मैन, जैसा कि मैंने आपको निराश नहीं किया है तो मैं खुश हूं। हमारी फिल्म को देखने का वक्त निकालने के लिए शुक्रिया।' अभिषेक के इस जवाब पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
तो वहीं एक यूजर ने एक्टर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'हीरे की तलाश में कूड़ा मिल गया।' इस ट्वीट को करते हुए यूजर ने अभिषेक और प्रतीक गांधी की तस्वीर शेयर की है। तो वहीं कुछ यूजर्स अभिषेक बच्चन की फिल्म और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 'द बिग बुल' को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है।
बता दें कि फिल्म 'द बिग बुल' में अभिषेक के साथ इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता, सौरभ शुक्ला और राम कपूर जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी किया है और यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन रिलीज की गई है।