द फैमिली मैन सीजन 2 में तमिल एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी की भूमिका को खूब वाहवाही मिली थी। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इस एक्ट्रेस ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सामंथा और उनके पति नागा चैतन्य अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अमूमन देखने को मिलता है कि ये खूबसूरत कपल अपने यूनिक लव गोल्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरता है। सामंथा और नागा चैतन्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी जिंदगी से जुड़े खास पलों की तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के बीच साझा करते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने गोवा में बीच के पास एक खूबसूरत जगह को खरीदा है। वहां पर रहने के लिए वे एक महंगे फार्महाउस को बना रहे हैं। गोवा के बीच की ये लोकेशन काफी शानदार और खूबसूरत है। उनके इस फार्म हाउस की खबर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है।
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य गोवा में बना रहे हैं लग्जरी फार्म हाउस, खूबसूरती इतनी कि देखते रह जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
