सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The First Look Of Jitendra Kumar Next Film Dalimb Has Been Released The Movie Will Release On Zee5

‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर उड़े फैंस के होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 03 Mar 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बॉलीवुड और OTT दर्शकों के लिए कुछ नया और बहुत दिलचस्प आने वाला है, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हाल ही में नई फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है, जो देखने में काफी शानदार है।

The First Look Of Jitendra Kumar Next Film Dalimb Has Been Released The Movie Will Release On Zee5
डालिंब - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

जी5 ने हाल ही में नई फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर को देखकर ‘कांतारा’ वाली फील आ रही है। लेकिन पोस्टर में बस यही खास नहीं है। पोस्टर में जो एक्टर है, उसे आप अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन पोस्टर देख पहचान नहीं पाएंगे। यहां जानिए फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी। 

Trending Videos


‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक रिलीज
वेब सीरीज की दुनिया के पॉपुलर एक्टर जितेंद्र कुमार को हम सभी लोग ‘पंचायत’ से जानते हैं, लेकिन अब वे एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनके नए प्रोजेक्ट ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक हाल ही में जी5 ने जारी किया है, और इसमें वह एक पूरी तरह से अलग, गहरा और रहस्यमयी किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं, जो उनके पहले के साधारण और प्यारे रोल्स से बहुत अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)

कैसी है फिल्म की कहानी?
‘डालिंब’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर-ड्रामा है, जिसमें कहानी यादों, सच्चाई और भ्रम के बीच की धुंधली लाइन को एक्सप्लोर करती है। पोस्टर में जिस तरह का गहरा और इंटेंस लुक दिखाया गया है, उससे साफ लगता है कि यह फिल्म भावनाओं और दिमागी उलझनों से भरी होगी। इस रोल के साथ ‘जीतू भैया’ (जितेंद्र कुमार) ने अपनी छवि को पूरी तरह बदलकर एक डायनामिक और चुनौतीपूर्ण किरदार अपनाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priya Bapat (@priyabapat)

ये है फिल्म की कास्ट?
फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस प्रिया बापट, क्षितीश दाते, केविन डेव, साई प्रसाद, हरिश कुलकर्णी और सागर यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘डालिंब’ को प्रिया एवन ने डायरेक्ट किया है, जो फीचर फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed