{"_id":"650a7b82c556c8705500ad5c","slug":"the-great-indian-family-actor-vicky-kaushal-reveal-why-he-is-not-working-with-wife-and-tiger-fame-katrina-kaif-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina-Vicky: पत्नी कटरीना के साथ इस तरह की फिल्म करना चाहते हैं विक्की, खुद खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina-Vicky: पत्नी कटरीना के साथ इस तरह की फिल्म करना चाहते हैं विक्की, खुद खोला राज
Wed, 20 Sep 2023 10:33 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:33 AM IST
सार
विक्की कौशल ने कहा कि वह जानते हैं कि उनके फैंस उन्हें और कटरीना को साथ में स्क्रीन साझा करते हुए देखना चाहते हैं। दोनों स्टार ने अभी तक साथ में कोई फिल्म साइन नहीं की है।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बी-टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज देता रहता है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। ऐसे में फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है, जब दोनों साथ में स्क्रीन साझा करें। विक्की ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन क्यों नहीं शेयर की है।
हाथ में कंगन, माथे पर बिंदी... प्रियंका की बेटी ने जीते दिल
कटरीना के साथ स्क्रीन साझा करने पर क्या बोले विक्की
विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि वह जानते हैं कि उनके फैंस उन्हें और कटरीना को साथ में स्क्रीन साझा करते हुए देखना चाहते हैं। दोनों स्टार ने अभी तक साथ में कोई फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने कहा कि वह खुद ऐसा कुछ देख रहे हैं जहां वह साथ में काम कर सकें।
विज्ञापन
Shoaib Ibrahim: तबीयत खराब होने के बाद अब इस हाल में हैं शोएब, एक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
'हमें भी इसका इंतजार है'
विक्की ने कहा, 'मैं और कटरीना खुद इसकी तलाश में हैं, जहां वह साथ काम करें, लेकिन सिर्फ इसलिए हम साथ में कोई भी फिल्म या कुछ भी साइन नहीं कर लेंगे। हम केवल वही प्रोजेक्ट साइन करेंगे, जो हमें अच्छा लगेगा और हमें इसका इंतजार है।'
परी के हाथों में रची राघव के नाम की मेहंदी
कटरीना के साथ कैसी फिल्म करना चाहतें हैं विक्की
एक इंटरव्यू में विक्की से पूछा गया था कि वह अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ किस तरह की फिल्म साइन करना चाहेंगे। जिस पर एक्टर ने कहा, 'मैं हमेशा कहता रहता हूं कि अगर हमें कोई फिल्म मिलती है, तो उसके किरदार ऐसे होने चाहिए कि मैं एक शांत इंसान हूं, वह बहुत बातूनी हों और हम साथ में आ रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हम इस तरह का कोई प्रोजक्ट करेंगे, जहां हम अपने बीच ताल बैठा सकें।' दिसंबर 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
Vicky Kaushal: खुद को मिडिल क्लास बताने वाले प्रिवलेज्ड एक्टर्स को विक्की ने दी सीख, बोले- दर्शक सब देखते हैं
मानुषी छिल्लर के साथ आएंगे नजर
वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल विक्की की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर नजर आएंगीं। यह फिल्म 22 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रानी मुखर्जी के पति बनकर पर्दे पर खूब लोकप्रिय हुए शादाब खान