फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Greatest Joy Of My Career Tom Holland Thanks Nolan On The Release Of The Odyssey

‘अपने करियर का सबसे बड़ा सुख’, ‘द ओडिसी’ की रिलीज पर टॉम हॉलैंड ने नोलन को कहा धन्यवाद; शेयर किया इमोशनल नोट

Sat, 18 Jul 2026 11:58 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 AM IST
सार

The Odyssey: एक्टर टॉम हॉलैंड ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की रिलीज के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
The Greatest Joy Of My Career Tom Holland Thanks Nolan On The Release Of The Odyssey
'द ओडिसी' टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर टॉम हॉलैंड ने इस फिल्म को अपने लिए एक शानदार और यादगार अनुभव बताया, क्योंकि फिल्म ने भारत में भी जोरदार ओपनिंग की है। 

विज्ञापन

टॉम हॉलैंड ने शेयर किया खास नोट
टॉम हॉलैंड ने ‘द ओडिसी’ की रिलीज का जश्न मनाते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। फिल्म के थिएटर्स में आने के साथ ही उन्होंने इस सफर को याद किया और इसे अपने करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कास्ट, क्रू और डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन का शुक्रिया अदा किया और इसे जिंदगी का सबसे बड़ा मौका कहा। इस फिल्म में हॉलैंड टेलीमेकस का किरदार निभा रहे हैं, जो ओडीसियस और पेनेलोप का बेटा और इथाका का राजकुमार है, जो अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Greatest Joy Of My Career Tom Holland Thanks Nolan On The Release Of The Odyssey
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू - फोटो : X

कुछ काम आपको शानदार लोगों से मिलवाते हैं
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए 29 साल के ‘स्पाइडर-मैन’ एक्टर ने अपने अनुभव को एक चुनौतीपूर्ण लेकिन बेहद संतोषजनक सफर बताया। उन्होंने लिखा, ‘कुछ फिल्में आपको क्रिएटिव तरीके से चुनौती देती हैं और कुछ काम आपको शानदार लोगों से मिलवाते हैं। ‘द ओडिसी’ इन दोनों का मेल है।’

अपने करियर के सबसे बड़े सुख में से एक बताते हुए हॉलैंड ने कहा कि नोलन की इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए यादगार रहा और इससे उन्हें ऐसे अनुभव और सीख मिली हैं, जिन्हें वह लंबे समय तक याद रखेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tom Holland (@tomholland2013)

टीम की मेहनत की तारीफ की 
एक्टर ने फिल्म की टीम की मेहनत की तारीफ की और अपने को-स्टार्स का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मुश्किल शूट के दौरान उनका साथ दिया। उन्होंने खास तौर पर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और प्रोड्यूसर एम्मा थॉमस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा मौका दिया।

उन्होंने लिखा, ‘क्रिस और एम्मा, आपका धन्यवाद, आपने मुझे गाइड किया और मुझे जिंदगी का सबसे बड़ा मौका दिया। इस फिल्म से जुड़े हर इंसान पर मुझे गर्व है।’

अपने नोट के आखिर में हॉलैंड ने दर्शकों से कहा कि फिल्म को जितना बड़े पर्दे पर देख सकें, जरूर देखें। उन्होंने लिखा, ‘‘द ओडिसी’ अब रिलीज हो चुकी है! इसे हर फॉर्मेट में देखें और एंजॉय करें, फिर मिलते हैं।’

The Greatest Joy Of My Career Tom Holland Thanks Nolan On The Release Of The Odyssey
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द ओडिसी' का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने भारत में शानदार शुरुआत की है। ट्रेड वेबसाइट सेकनिक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 20.76 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि नेट कलेक्शन 17.40 करोड़ रुपये रहा। देशभर में फिल्म के 8,413 शोज चले और कुल ऑक्यूपेंसी 48.7 प्रतिशत रही, जिसमें खास तौर पर IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स की ज्यादा डिमांड देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- ‘शूट किसी अभियान जैसा था…’, फिल्म ‘द ओडिसी’ फेम मैट डेमन ने शूटिंग से जुड़ी मुश्किलों को किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed