फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Income Tax Department raids food companies including one linked to actor Shilpa Shetty

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट पर आईटी विभाग का छापा, कई अन्य फूड कंपनियों पर भी मारी रेड

Fri, 19 Dec 2025 12:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Dec 2025 12:19 AM IST
सार

Shilpa Shetty: आयकर विभाग गुरुवार 18 दिसंबर को मुंबई में कई फूड और बेवरेज कंपनियों के ऑफिस पर टैक्स चोरी के आरोप में छापा मारा है। अभिनेत्री अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां पर भी आईटी विभाग की रेड पड़ी है। 

विज्ञापन
The Income Tax Department raids food companies including one linked to actor Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स

विस्तार

मुंबई में गुरुवार को शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट पर आईटी विभाग ने छापा मारा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इनकम टैक्स विभाग ने मुंबई में कई फूड और बेवरेज कंपनियों के ऑफिस पर टैक्स चोरी के आरोप में छापा मारा है, जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक कंपनी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बुधवार से मुंबई और उसके आसपास करीब 20-24 जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं, क्योंकि विभाग को इस सेक्टर की कुछ कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेने योग्य इनपुट मिले थे। 

विज्ञापन


60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी कोई भूमिका नहीं थी'
विज्ञापन


60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी केस से लेना-देना नहीं
सूत्रों ने बताया कि तलाशी में शिल्पा शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के मालिकाना हक वाले एक रेस्टोरेंट के कुछ ऑफिस शामिल हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उनके मुंबई वाले घर पर टैक्स अधिकारियों ने छापा मारा है। टैक्स अधिकारियों ने कहा कि आईटी जांच का महाराष्ट्र पुलिस द्वारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ (धोखाधड़ी के आरोप में) दर्ज एफआईआर से कोई लेना-देना नहीं है, और न ही बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक स्थानीय रेस्टोरेंट के खिलाफ कथित तौर पर कानूनी कामकाजी घंटों के बाद भी ऑपरेट करने के आरोप में दर्ज मामले से कोई संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी केस में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी
बताया जा रहा है कि बंगलूरू का यह रेस्टोरेंट शिल्पा शेट्टी द्वारा सह-स्वामित्व में है। इस रेस्तरां के मालिकाना अधिकार अदाकारा के पास भी हैं। बता दें कि इससे अलग शिल्पा शेट्टी और उनके पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा कथित 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस को लेकर भी कानूनी विवादों में हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया। साथ ही कहा कि उन्होंने जांच में पूरी तरह सहयोग  किया है और वे आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि न्याय जरूर मिलेगा। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका नाम गलत तरीके से लिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी में उनकी भूमिका सीमित और गैर-ऑपरेशनल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed