फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kashmir Files controversy on Director Vivek Agnihotri tweet US Rhode Island genocide status Kashmiri Pandit news in hindi

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर विवाद, कश्मीरी पत्रकार का दावा- अमेरिकी राज्य ने कश्मीर के नरसंहार को नहीं स्वीकारा

Mon, 21 Mar 2022 09:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 21 Mar 2022 09:22 PM IST
सार

फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री के पिछले हफ्ते किए गए एक दावे पर कश्मीरी पत्रकार ने सवाल उठाए हैं। अग्निहोत्री ने अमेरिका के स्टेट ऑफ रोड आइलैंड से मिला एक प्रशस्ति पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया था।

विज्ञापन
The Kashmir Files controversy on Director Vivek Agnihotri tweet US Rhode Island genocide status Kashmiri Pandit news in hindi
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री की यह फिल्म कश्मीरी पंडितों की तकलीफों और उनके साथ 1990 में हुए जुल्म पर आधारित है। भारत में रिलीज से पहले यह फिल्म अमेरिका में भी दिखाई गई थी। उससे जुड़ी एक पोस्ट अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसी पर विवाद हो गया है।
विज्ञापन


पहले जानते हैं कि फिल्मकार ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा था?
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 14 मार्च को ट्विटर पर लिखा था, ''ऐतिहासिक... 32 वर्षों में पहली बार दुनिया के किसी भी राज्य ने, वह भी संयुक्त राज्य अमेरिका के लोकतांत्रिक और उदार राज्य रोड आइलैंड ने एक छोटी सी फिल्म की वजह से कश्मीर में नरसंहार होने की बात को आधिकारिक तौर पर स्वीकारा है। आप इसे पढ़ें और तय करें कि किसने जुल्म किए और किसे सजा मिलनी चाहिए।''
विज्ञापन


इस पोस्ट के साथ फिल्मकार ने एक तस्वीर भी साझा की। यह तस्वीर अमेरिका के स्टेट ऑफ रोड आइलैंड से मिले प्रशस्ति पत्र की थी। इस पर हाउस के स्पीकर, सबसे बड़े दल के नेता और विपक्ष के नेता के दस्तखत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशस्ति पत्र में क्या लिखा है?
प्रशस्ति पत्र में नौ दिसंबर 2021 की तारीख का जिक्र है। यह पत्र कहता है, ''द स्टेट ऑफ रोड आइलैंड का हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव कश्मीर फाइल्स के प्रीमियर के लिए निर्देशक और फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री को बधाई देता है। इस फिल्म में 1990 के आतंकवाद और चरमपंथ की उन घटनाओं का विवरण है, जिनमें इस्मालिक समूहों ने पांच लाख कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर घाटी से बेदखल कर दिया था और इस वजह से उन्हें शरणार्थियों की तरह रहने को मजबूर होना पड़ा था।''

इस पर विवाद क्या है?
दरअसल, अमेरिका में रह रहे कश्मीर के एक स्वतंत्र पत्रकार रकीब हमीद नाइक का दावा है कि अग्निहोत्री का दावा झूठा है। नाइक ने लिखा कि उन्होंने अग्निहोत्री के इस दावे के बारे में सांसद ब्रायन पैट्रिक कैनेडी से संपर्क किया। सांसद ने उन्हें बताया कि प्रशस्ति पत्र केवल रोड आइलैंड कॉलेज में फिल्म के प्रीमियर को मान्यता देने के लिए था, न कि इसके जरिए ‘कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार’ को स्वीकारा गया था। 

नाइक ने ट्वीट किया कि रोड आइलैंड हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर जोसेफ शेकरची के एक कर्मचारी ने उन्हें जवाब दिया था कि प्रतिनिधि सभा को इस प्रशस्ति पत्र की जानकारी भी नहीं है और यह सदन का आधिकारिक वक्तव्य नहीं है।


कश्मीरी पत्रकार के पत्र में क्या है?
विवेक रंजन अग्निहोत्री के दावों पर सवाल उठाते हुए नाइक ने भी एक पत्र भी सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पत्र में कोई आधिकारिक चिह्न या हस्ताक्षर नहीं है, लेकिन नीचे सांसद ब्रायन पैट्रिक कैनेडी का नाम लिखा है। नाइक के मुताबिक, इस पत्र में सांसद ने लिखा है, ''मैं फिल्मकार से मिला नहीं हूं, न ही मैं फिल्म देखने जा सका था। मैंने स्क्रीनिंग से पहले फिल्म के कुछ दृश्य देखे थे। मुझे पता चला कि फिल्म देखने के लिए कोई 250 लोग जमा हुए थे। यह झकझोर देने और भावुक कर देने वाली फिल्म थी। बहरहाल, यह प्रशस्ति पत्र फिल्म के प्रीमियर के लिए दिया गया था। इसे फिल्म के विषय को स्टेट ऑफ रोड आइलैंड और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की तरफ से दिया गया समर्थन नहीं माना जाना चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed