सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kashmir Files Unreported Vivek Agnihotri film to release on 11 August on zee 5 know about it in detail

The Kashmir Files Unreported: द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब Zee 5 पर देगी दस्तक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 30 Jul 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित नॉन-फिक्शन सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड', 11 अगस्त से 'जी 5' पर रिलीज होगी।

The Kashmir Files Unreported Vivek Agnihotri film to release on 11 August on zee 5 know about it in detail
द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पिछले साल 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले विवेक अग्निहोत्री अब इसकी नॉन-फिक्शन सीरीज लेकर आ रहे हैं। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का दुख पर्दे पर लाने वाली 'द कश्मीर फाइल्स' की यह सीरीज अब लोगों को उन घटनाओं की और गहरी काली सच्चाई दिखाने के लिए तैयार है। पिछले दिनों सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था और तभी से इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब आखिरकार 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' की रिलीज डेट सामने आ गई है। चलिए जानते हैं आखिर कब और कहां दस्तक देगी विवेक अग्निहोत्री की यह सीरीज...

Trending Videos

The Kashmir Files Unreported Vivek Agnihotri film to release on 11 August on zee 5 know about it in detail
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित नॉन-फिक्शन सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड', 11 अगस्त से 'जी 5' पर रिलीज होगी। जी 5 ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शो की प्रीमियर की तारीख की घोषणा की है। इस एलान को करते हुए जी 5 ने लिखा, 'अभी भी द कश्मीर फाइल्स की भयावहता से उबर नहीं पाए हैं? क्या होगा अगर...वह तो पूरी कहानी की शुरुआत थी! तैयार हो जाइए, क्योंकि विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड के साथ वापस आ गए हैं, जिसका प्रीमियर 11 अगस्त को केवल जी 5 पर होगा।'
Filmy Wrap: रजनीकांत के फैंस ने लगाई KRK की क्लास और लियोनार्डो को डेट नहीं कर रहीं नीलम, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kashmir Files Unreported Vivek Agnihotri film to release on 11 August on zee 5 know about it in detail
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

इस नॉन-फिक्शन सीरीज के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पहले कहा था कि 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' में उनकी 2022 की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए की गई रिसर्च, फुटेज और इंटरव्यू शामिल हैं। निर्माताओं के अनुसार, यह सीरीज 'ऐतिहासिक, जातीय और भू-राजनीतिक मुद्दों को दर्शकों के सामने लाएगी। इसमें उन घटनाओं, गलतियों, अपराधों और परिस्थितियों को दिखाया गया है, जिनके कारण 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों का नरसंहार और बड़े पैमाने पर पलायन हुआ था।'

विज्ञापन

The Kashmir Files Unreported Vivek Agnihotri film to release on 11 August on zee 5 know about it in detail
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' सात एपिसोड की सीरीज होगी। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए कहा था कि यह साल 2022 की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की अगली कड़ी है। यह डॉक्यूमेंट्री उस रिसर्च का परिणाम है जो उन्होंने और उनकी टीम ने 'द कश्मीर फाइल्स' बनाते समय किया था। विवेक अग्निहोत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा वह जल्द ही अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' लेकर आने वाले हैं।
Neelam Gill: नीलम गिल ने बताया लियोनार्डो डिकैप्रियो संग अफेयर का सच, जानें क्या है दोनों का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed