सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Signature Fastest 50 producer KC Bokadia Digital debut film to be released on ZEE5 on this day

The Signature: ‘फास्टेस्ट 50’ प्रोड्यूसर के सी बोकाडिया का डिजिटल धमाका, जी5 पर इस दिन रिलीज होगी ‘द सिग्नेचर’

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 20 Sep 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

हिंदी सिनेमा में सबसे तेज 50 फिल्में बनाने वाले निर्माता के सी बोकाडिया ने अब डिजिटल पर भी धमाका कर दिया है। उनकी पहली ओटीटी फिल्म ‘द सिगनेचर’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है।

The Signature Fastest 50 producer KC Bokadia Digital debut film to be released on ZEE5 on this day
केसी बोकाडिया-द सिग्नेचर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

हिंदी सिनेमा में सबसे तेज 50 फिल्में बनाने वाले निर्माता के सी बोकाडिया ने अब डिजिटल पर भी धमाका कर दिया है। उनकी पहली ओटीटी फिल्म ‘द सिगनेचर’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता अनुपम खेर ने निभाई है। फिल्म देखने वालों का मानना है कि ये फिल्म अनुपम खेर की फिल्म ‘सारांश’ के स्तर की फिल्म है। अनुपम खेर इस फिल्म के निर्माण में बतौर निर्माता खुद भी शामिल हैं।

Trending Videos

फिल्मसिटी बनाने को लेकर सुर्खियों में के सी बोकाडिया 

निर्माता के सी बोकाडिया हाल के दिनों में राजस्थान में फिल्मसिटी बनाने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दिल्ली जयपुर रोड पर फिल्म सिटी बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने उन्हें सौ एकड़ के करीब जमीन आवंटित की है। इस जमीन पर बोकाडिया की योजना एक फिल्म इंस्टीट्यूट और विशाल फिल्म सिटी बनाने की है। के सी बाकोडिया की हिंदी सिनेमा में बीती सदी में तूती बोलती रही है। ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘आज का अर्जुन’ जैसी फिल्में बनाने वाले बोकाडिया ने हाल ही में दूरदर्शन पर एक धारावाहिक का भी निर्माण किया है। ये धारावाहिक सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Yudhra Review: सिद्धांत चतुर्वेदी पर हर फ्रेम में भारी मालविका मोहनन, राघव जुयाल में दिखा ‘एनिमल’ का ये अक्स

विज्ञापन

तीन फिल्मों पर अरसे से काम कर रहे के सी बोकाडिया 

जिन तीन फिल्मों पर के सी बोकाडिया पिछले कुछ अरसे से काम करते रहे हैं, उनमें से एक ‘तीसरी बेगम’ सेंसर बोर्ड की तमाम आपत्तियों के बाद बंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर सेंसर सर्टिफिकेट पाने में कामयाब रही है। बोकाडिया की दूसरी फिल्म ‘द सिग्नेचर’ रही है जिसे गजेंद्र अहीरे ने निर्देशित किया है। ये फिल्म जी5 पर 4 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। उनकी तीसरी फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ की सीक्वल है। 


Never Let Go Review: आफत के बीच जब बेटे का ही टूट जाए मां पर भरोसा, हैली बेरी की एक और अवॉर्ड विनिंग फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed