फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 after katrina kaif salman khan New solo poster Launched before 5 days of trailer release

Tiger 3: 'टाइगर 3' के ट्रेलर से पांच दिन पहले जारी हुआ सलमान खान का नया पोस्टर, फॉर्म में अविनाश सिंह राठौड़

Wed, 11 Oct 2023 12:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

'टाइगर 3' के ट्रेलर रिलीज से पांच दिन पहले सलमान खान ने अपना नया सोलो पोस्टर जारी कर दिया है। अभिनेता, अविनाश सिंह राठौड़ की भूमिका में खूब जंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Tiger 3 after katrina kaif salman khan New solo poster Launched before 5 days of trailer release
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान और कटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे भाईजान फैंस को एक के बाद एक तोहफा दे रहे हैं। पांच दिन बाद फिल्म का ट्रेलर जारी होने वाला है। बीते दिन मूवी से कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ, जिस पर फैंस ने बेशुमार प्यार बरसाया। वहीं, अब टाइगर ने अपना सोलो पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन

'टाइगर 3' से सलमान का सोलो पोस्टर जारी

सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' के एक नए पोस्टर का अनावरण किया है, जिसमें वह रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं। पोस्टर में सलमान को बंदूक पकड़े हुए और चमड़े की जैकेट पहने एक दमदार लुक में दिखाया गया है। पोस्टर पर लाइन में लिखा है, 'टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान में दिखाई घटनाओं के बाद अब...।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश सिंह राठौर की भूमिका में सलमान 

सलमान खान ने फिल्म से जुड़ा अपना लुक साझा करते हुए कैप्शन के जरिए यह भी बताया कि 'टाइगर 3' का ट्रेलर पांच दिनों बाद 16 अक्तूबर को रिलीज होगा और फिल्म इस वर्ष दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। सलमान खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'टाइगर आ रहा है। ट्रेलर के लिए तैयार हो जाइए, पांच दिन बाद...16 अक्तूबर को।'


View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

'टाइगर 3'  का निर्देशन, स्टारकास्ट

'टाइगर 3', टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो 2012 में 'एक था टाइगर' से शुरू हुई थी। यह 2017 में 'टाइगर जिंदा है' के साथ जारी रही। फिल्म में कटरीना कैफ जोया की भूमिका में हैं, जो एक आईएसआई एजेंट और टाइगर की पत्नी हैं। कटरीना ने मंगलवार को फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया, जहां उन्हें एक उग्र अवतार में, बंदूक चलाते और चेहरे पर चोट के निशान के साथ देखा गया। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी का निर्देशन मनीष शर्मा  ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed