फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 Trailer released Salman Khan Katrina Kaif Emraan Hashmi seen in action Avatar release on 12 nov 2023

Tiger 3 Trailer: जबर्दस्त एक्शन के साथ वापस आए 'अविनाश सिंह राठौड़' और 'जोया', ट्रेलर में दिखी टाइगर की दहाड़

Mon, 16 Oct 2023 12:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 16 Oct 2023 12:06 PM IST
सार

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर मोस्ट अवेटिड फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन
Tiger 3 Trailer released Salman Khan Katrina Kaif Emraan Hashmi seen in action Avatar release on 12 nov 2023
टाइगर 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी 'टाइगर 3' के साथ सिनेमाघरों में सालों बाद लौट रही है। दोनों ने अब तक साथ में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के साथ दो बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब उनकी 'टाइगर-3' के पर्दे पर आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानी आज रिलीज हो गया है। 'टाइगर 3'  के ट्रेलर में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी का लुक भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इमरान हाशमी के इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 

विज्ञापन

'टाइगर 3' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की स्टारर 'टाइगर 3' का एक्शन पैक्ड ट्रेलर में जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जाता है कि फिल्म भी बहुत दमदार होने वाली है। 'टाइगर 3' के ट्रेलर में एक-साथ प्यार, नफरत और जंग देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger 3 Trailer released Salman Khan Katrina Kaif Emraan Hashmi seen in action Avatar release on 12 nov 2023
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर की शुरुआत में एक महिला की आवाज सुनाई देती है। वो कहती हैं, 'देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है- सिर्फ एक आदमी का'। उसके बाद बाइक पर सवार टाइगर की एंट्री होते हैं और वो धमाका कर देते हैं। पिछली दोनों पार्ट में हमने टाइगर को देश की खातिर लड़ते देखा था। लेकिन इस ट्रेलर ने ये सवाल खड़ा दिया है कि क्या टाइगर इस बार देश के लिए लड़ेगा या अपने परिवार के लिए। कुछ दिन पहले ‘टाइगर का मैसेज’ के नाम से एक वीडियो जारी किया गया था। उसमें भी ऐसे ही सवाल उठ रहे थे कि टाइगर देशभक्त है या गद्दार। टाइगर देशवासियों से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा था।

विज्ञापन

सलमान खान को टक्कर देने के लिए इस बार इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं, जो ट्रेलर में ही सलमान की मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इमरान का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। अब इस फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। सलमान की ये फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed