फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer will Launch With Pathaan On 25 January ShahRukh Khan Ranbir Kapoor Shraddha

TJMM: बड़े पर्दे पर एकसाथ दिखेंगे रणबीर और शाहरुख, पठान के साथ रिलीज होगा 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर

Tue, 17 Jan 2023 12:56 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 12:56 PM IST
सार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार एक साथ लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स थिएटर में अपनी फिल्म पठान के साथ अटैच करेगा। यशराज के बैनर तले ही पठान और तू झूठी मैं मक्कार का डिस्ट्रीब्यूशन देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer will Launch With Pathaan On 25 January ShahRukh Khan Ranbir Kapoor Shraddha
Tu Jhoothi Main Makkaar-Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार एक साथ लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाली है। लव रंजन इससे पहले प्यार का पंचनामा सीरीज, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में ला चुके हैं और अब वह रणबीर और श्रद्धा को एक साथ ला रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में अगले कुछ महीनों में नजर आएगी। हालांकि बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर पठान की रिलीज डेट पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

 

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer will Launch With Pathaan On 25 January ShahRukh Khan Ranbir Kapoor Shraddha
Tu Jhoothi Main Makkaar - फोटो : social media

रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी के साथ फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी इसमें नजर आने वाले हैं और वह इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर  की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में बोनी रणबीर कपूर के पिता का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे। 

ये भी पढ़े-Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही बदले श्रीजिता डे के तेवर, टीना दत्ता को 'घर तोड़ने वाली' कहने पर दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer will Launch With Pathaan On 25 January ShahRukh Khan Ranbir Kapoor Shraddha
Tu Jhoothi Main Makkaar - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म तू झूठी मैं मक्कर के निर्माता लव रंजन हैं, यह लव फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। जो कि टी सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। फिल्म के ट्रेलर को प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स थिएटर में अपनी फिल्म पठान के साथ रिलीज करेगा। यह होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं हाल ही में लव रंजन के द्वारा फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की एक झलक देखने को मिली है। 

ये भी पढ़े-Abdu Rozik: बिग बॉस से बाहर निकलते ही छलका अब्दु रोजिक का दर्द, बोले- साजिद ने तोड़ा भरोसा

विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer will Launch With Pathaan On 25 January ShahRukh Khan Ranbir Kapoor Shraddha
Pathaan - फोटो : social media

पठान फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन और एंटरटेनिंग फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ आनंद हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद सिनेमाघरों में नजर आएंगे। इससे पहले शाहरुख खान 4 साल पहले फिल्म जीरो में नजर आए थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 जनवरी को नजर आने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed