सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   twinkle khanna once rescued hudband akshay kumar from crashing airplane

ट्विंकल खन्ना ने बचाई थी पति अक्षय कुमार की जान! तस्वीर शेयर कर बातई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 Oct 2025 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Twinkle Khanna Akshay Kumar: ट्विंकल खन्ना ने उस समय को याद किया जब उन्होंने अक्षय कुमार को दुर्घटनाग्रस्त विमान से बचाया था। इसकी तस्वीर भी ट्विंकल ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की साथ ही इस घटना के पीछे का सच बताया है।
 

twinkle khanna once rescued hudband akshay kumar from crashing airplane
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@twinklerkhanna
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने आज गुरुवार 9 अक्तूबर को सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्मों दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में ट्विंकल पति अक्षय कुमार की जान बचाती नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में ट्विंकल एक्टर सैफ अली खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा...
Trending Videos

ट्विंकल खन्ना ने शेयर कीं तस्वीरें
आज ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की एक खास तस्वीर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में ट्विंकल अपने पति और एक्टर अक्षय को एक हवाई जहाज दुर्घटना से बचाती नजर आ रही हैं। वहीं ट्विंकल ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक्टर सैफ अली खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
ट्विंकल ने इन तस्वीरों के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, 'पुरानी यादें, जब मैंने अक्षय कुमार को हवाई जहाज दुर्घटना से बचाया था और सैफ को बार-बार लात मारी थी। यह बिल्कुल हमारे नए शो की तरह है।' यहां पर ट्विंकल अपने रियलिटी शो 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' के बारे में बात कर रही हैं। इस शो को दो एक्ट्रेस होस्ट कर रही हैं- ट्विंकल और काजोल। ट्विंकल ने यह भी जानकारी दी है कि वह 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' के नए एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ धमाल मचाने वाली हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


ट्विंकल का वर्कफ्रंट
इन दिनों एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना रियलिटी शो 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' को होस्ट कर रही हैं। इस दौरान कई सेलेब्स अपनी जिंदगी की रील और रियल लाइफ के मजेदार किस्से साझा करते हैं। अभी तक 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सलमान खान और आमिर खान जैसे कई सितारे नजर आ चुके हैं। वहीं 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' के आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए इमोशनल हुई फैन, वीडियो हुआ वायरल..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed