सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna reveals her best clothing option matched with varun dhawan and alia bhatt

Twinkle Khanna: 'जब विवाद मिट जाते थे..', ट्विंकल खन्ना ने आलिया और वरुण के साथ ट्विनिंग के दिनों को किया याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 01 Oct 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan Alia Bhatt: अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने पुराने दिनों को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पसंदीदा ड्रेस के बारे में बताया, जो आलिया और वरुण की ड्रेस से मेल खाती दिखी। 
 

Twinkle Khanna reveals her best clothing option matched with varun dhawan and alia bhatt
ट्विंकल खन्ना-आलिया भट्ट और वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@twinklerkhanna
विज्ञापन

विस्तार

ट्विंकल खन्ना ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन की दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में ट्विंकल-आलिया और ट्विंकल-वरुण के कपड़े मैच कर रहे हैं। जानिए क्या है माजरा...
Trending Videos

 

ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
ट्विंकल खन्ना ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी दो खास पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में ट्विंकल और आलिया भट्ट एक जैसी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में ट्विंकल और वरुण धवन एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इन दोनों पुरानी तस्वीरों के साथ ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा, 'वापस जब@aliaabhattऔर मैं गलती से जुड़वां हो गए। और@varundvnऔर मैं अनजाने में मैच हो गया। अच्छे पुराने दिन थे - जब हमारे विवाद मिट जाते थे।'

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)




यह भी पढ़ें: Avika Gor: सुर्ख लाल जोड़े में अविका गौर ने शेयर किया अपना ब्राइडल लुक, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विंकल का एक और पोस्ट 
आज ट्विंकल ने एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह गहरे हरे रंग की बॉर्डर वाली हरी साड़ी और मैचिंग ब्लाउज में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने बड़े झुमके, लाल बिंदी, हल्का मेकअप और लो बन बनाया हुआ है। ट्विंकल ने एक ही साड़ी में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया - लंच, दुर्गा पूजा पंडाल और ट्वीक समिट। उन्होंने इन कार्यक्रमों की तस्वीरें भी साझा कीं और साड़ी की तारीफ करते हुए लिखा, 'एक साड़ी लंच से लेकर पंडाल और ट्वीक समिट तक ले गई। यह साबित करता है कि एक चंदेरी साड़ी हममें से कई लोगों से बेहतर काम कर सकती है।' ट्विंकल को दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल, उनकी बहन तनिषा मुखर्जी और चचेरी बहन रानी मुखर्जी के साथ देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)




यह भी पढ़ें:  Priyanka Chopra: मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने नाश्ते में खाया 'थेपला', आमिर-रानी के गाने के साथ किया एंजॉय
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed