{"_id":"64c4d34204d1e1ba770c2af6","slug":"urvashi-rautela-called-pawan-kalyan-cm-of-andhara-pradesh-actress-trolled-then-she-corrected-her-tweet-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने पवन कल्याण को बता दिया आंध्र प्रदेश का सीएम, ट्रोल होने के बाद सुधारी गलती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने पवन कल्याण को बता दिया आंध्र प्रदेश का सीएम, ट्रोल होने के बाद सुधारी गलती
Sat, 29 Jul 2023 02:23 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:23 PM IST
सार
उर्वशी रौतेला ने साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का सीएम बता दिया था। इसके बाद से उर्वशी रौतेला को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद अभिनेत्री ने अपनी गलती को सुधार लिया है और ट्वीट को सही कर दिया है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्वशी रौतेला हर वक्त किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी वह कुछ ऐसी बात कर देती हैं तो कभी कोई ऐसा ट्वीट कर देती हैं जो सुर्खियां बटोरता है। अब हाल ही में अभिनेत्री ने साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का सीएम बता दिया था। इसके बाद से उर्वशी रौतेला को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद अभिनेत्री ने अपनी गलती को सुधार लिया है और ट्वीट को सही कर दिया है।
उर्वशी का ट्वीट
दरअसल, सोशल मीडिया पर उर्वशी का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारी फिल्म ब्रो द अवतार में आंध्र प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करके खुशी हुई। कल 28 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी एक घमंडी इंसान के बारे में है जिसे मौत के बाद अपनी गलतियों को सुधारने का दूसरा मौका दिया जाता है।' इस ट्वीट के सामने आने कके बाद से सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के सामान्य ज्ञान और आईक्यू लेवल पर भी सवाल किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- Bawaal: इस्राइली एंबेसी ने भी बवाल के इस सीन पर जताई आपत्ति, जानें फिल्म पर क्यों हो रहा है विवाद
विज्ञापन
जानें कब रिलीज होगी ब्रो द अवतार
उर्वशी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्रोल होने के बाद उर्वशी ने अपनी गलती को सुधार लिया है और पवन कल्याण के नाम के आगे से आंध्र प्रदेश के सीएम हटा लिया है। अब उन्होंने पवन कल्याण के नाम के बाद गारू (बड़ा भाई) लिखा है। उर्वशी रौतेला की इस फिल्म की बात करें तो ब्रो द अवतार तमिल फिल्म विनोदया सीथम का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन समुथिरकानी ने किया है। 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में उर्वशी स्पेशल सॉन्ग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण और साईं धर्म तेज भी हैं।