Urvashi Rishabh: उर्वशी ने ऋषभ पंत की सलामती के लिए मांगी दुआ, क्रिकेटर के लिए पहली बार बोली दिल की बात
हाल ही में उर्वशी रौतेला को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। इस दौरान उर्वशी रेड कलर की ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने जब उर्वशी से पूछा कि क्या उन्होंने ऋषभ की रिकवर होती हुई फोटो देखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐसा था उर्वशी का रिएक्शन
हाल ही में उर्वशी रौतेला को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। इस दौरान उर्वशी रेड कलर की ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने जब उर्वशी से पूछा कि क्या उन्होंने ऋषभ की रिकवर होती हुई फोटो देखी। इसपर उर्वशी ने कहा, पंत हमारे देश की धरोहर हैं। भारत का गर्व हैं...उनके साथ हमारी दुआ है। बता दें कि जब ऋषभ का इलाज चल रहा था, उस दौरान भी अभिनेत्री ने अस्पताल की तस्वीर स्टोरी पर साझा करके लिखा था- प्रार्थना कर रही हूं। इसके उर्वशी को ऋषभ पंत को लेकर खूब ट्रोल किया गया था।
इसे भी पढ़ें- Shehzada Review: वरुण धवन की कॉपी करते पकड़े गए कार्तिक आर्यन, इस बार तेलुगू की रीमेक ने दिया टी सीरीज को धोखा
जब ट्रोल हुईं उर्वशी
उर्वशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। इस दौरान फिर से कुछ लोग उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जैसे उन्होंने कहा कि हमारी भी, पंत भाई का तो दिन ही बन गया होगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वो वैसे ही जबरदस्त पंत के नाम से फुटेज लेते रहती है.. मीडिया ऋषभ का नाम लेकर और फोकट की फुटेज दे रहे हैं'।
View this post on Instagram
जब सोशल मीडिया पर हुई बहस
सिर्फ उर्वशी ही नहीं उनकी मां ने भी ऋषभ पंत की सलामती के लिए दुआ की थी। बता दें कि उर्वशी का नाम ऋषभ पंत से जोड़कर देखा जाता है। पिछले साल उर्वशी के एक इंटरव्यू के बाद दोनों के बीच खूब बहस हुई थी। सोशल मीडिया पर एक दूसरे का नाम लिए बगैर दोनों ने एक दूसरे को काफी सुनाया था।