फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   User congratulated Abhishek Bachchan for the film Bob Biswas But Bachchan spelling was wrong Amitabh corrected it

Bob Biswas:यूजर ने अभिषेक के साथ लिखी 'बच्चन' की गलत स्पेलिंग, बिग बी ने इस तरह बताई गलती

Wed, 08 Dec 2021 11:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 08 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
User congratulated Abhishek Bachchan for the film Bob Biswas But Bachchan spelling was wrong Amitabh corrected it
अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस समय अभिषेक बच्चन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉब बिस्वास' को लेकर चर्चा में हैं। 03 दिसंबर को 'बॉब बिस्वास' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। रिलीज होते ही फिल्म को प्रशंसकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फैंस को अभिषेक बच्चन की अदाकारी बेहद पसंद आई है। इस फिल्म में अभिषेक जहां मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन का एक नया अवतार देखने को मिला है। इस फिल्म में अभिषेक का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हो गए। जिसके बाद फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक के बाद एक बधाई दे रहे हैं। ऐसे ही एक प्रशंसक ने अलग अंदाज में अभिषेक को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी, लेकिन उसमें शायद गलती से बच्चन की स्पेलिंग गलत लिख गई तो बिग-बी ने तुरंत उसमें सुधार किया।

विज्ञापन


यूजर ने फिल्म 'बॉब बिस्वास' की के बारे में पोस्ट करते हुए तारीफ में लिखा, ''मैं बॉब बिस्वास देखने से खुद को रोक नहीं सका''। इसी  के साथ यूजर ने एक आर्टवर्क भी बनाया था लेकिन उसमें 'बच्चन' की स्पेलिंग गलत लिखी थी, जिसके बाद यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'शुक्रिया' लेकिन 'बच्चन' की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है। यहां देखें ट्वीट
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। इस फिल्म में अभिषेक ने एक मध्यम आयु वर्ग की व्यक्ति के रूप में हैं और वे एक अंडरकवर हिटमैन की भूमिका में हैं। फिल्म में अभिषेक ऑथेंटिक दिखने के लिए अपना वजन बढ़ाया था, उन्होंने प्रोस्थेटिक पेट लगाने से इंकार कर दिया था। जब इस फिल्म की शूटिंग हुई तो अभिषेक का वजन लगभग सौ किलो था। फिल्म बॉब बिस्वास को दीया अन्नपूर्णा घोष ने निर्देशित किया है तो वहीं इस फिल्म के निर्माता हैं सुजॉय घोष, गौरव वर्मा और गौरी खान। इस फिल्म को 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' द्वारा निर्मित किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed