UT 69 Trailer: शिल्पा ने रिलीज किया 'यूटी 69' का ट्रेलर, जेल में दिक्कतों का सामना करते दिखे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा की बायोपिक 'यूटी69' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज यानी 18 अक्तूबर को रिलीज हो गया है। वादे के अनुसार फिल्म का ट्रेलर राज कुंद्रा द्वारा पोर्नोग्राफी मामले में झेली गई परेशानियों को दर्शाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस खबर ने सभी के दिमाग की खिड़कियों को खोलते हुए सोचने पर मजबूर किया था कि आखिर फिल्म किस चीज पर आधारित होगी। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म पर काम आगे बढ़ा, वैसे-वैसे सभी पत्ते खुलते गए और पता लगा कि साल 2021 में राज कुंद्रा पर चले पोर्नोग्राफी मामले पर यह फिल्म होगी। जहां बीते दिन राज कुंद्रा ने फिल्म की ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान किया था, वहीं आज फिल्म आखिरकार 'यूटी 69' की पहली झलक सबके सामने आ गई है।
शिल्पा ने साझा किया ट्रेलर
राज कुंद्रा की बायोपिक 'यूटी69' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज यानी 18 अक्तूबर को रिलीज हो गया है। वादे के अनुसार फिल्म का ट्रेलर राज कुंद्रा द्वारा पोर्नोग्राफी मामले में झेली गई परेशानियों को दर्शाता है। जो लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह खबर खास होने वाली है। राज कुंद्रा की बायोपिक का ट्रेलर शिल्पा शेट्टी द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। ट्रेलर को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट, कुकी आप एक बहादुर व्यक्ति हैं... मैं आपकी इसी बात की सबसे अधिक प्रशंसा करता हूं! यहां आपका साहस और सकारात्मकता है!'
View this post on Instagram
जेल में दिक्कतों से जूझते दिखे राज कुंद्रा
'यूटी 69' के ट्रेलर की शुरुआत एक न्यूज चैनल द्वारा चलाई गई क्लिप से होती है, जिसमें लिखा हुआ था कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद राज कुंद्रा को ऑर्थर रोड जेल में डाल दिया जाता है, जहां वह कहते हैं कि इसके बारे में टीवी में सुना था। ट्रेलर में राज कुंद्रा को जेल के अंदर किस-किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वह दिखाया गया है।
इस दिन रिलीज होगी 'यूटी 69'
राज कुंद्रा के जीवन के अनसुने पहलुओं को दिखाने को तैयार 'यूटी69' 'एडल्ट फिल्म स्कैंडल' पर हुई गिरफ्तारी की कहानी होगी। खबर है कि इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब देते नजर आएंगे और साथ ही अपनी छवि भी साफ करने की कोशिश करेंगे। शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म तीन नवंबर को रिलीज होगी।