{"_id":"5754f3314f1c1b7d2810e026","slug":"varun-dhawan-all-set-to-move-in-with-girlfriend-natasha-dalal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान गए पापा डेविड, अब रात में भी गर्लफ्रेंड के साथ रह सकेंगे वरुण धवन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मान गए पापा डेविड, अब रात में भी गर्लफ्रेंड के साथ रह सकेंगे वरुण धवन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से अपने लिए फ्लैट की तलाश कर रहे ऐक्टर वरुण धवन की इच्छा पूरी हो गई है। खबर है कि उन्हें उसी इमारत में चार कमरों का फ्लैट मिल गया है, जहां उनके माता-पिता रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से चर्चा थी कि वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लिव-इन में रहना चाहते हैं और फ्लैट की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ समय पहले उन्होंने शाहिद कपूर और विद्या बालन की बिल्डिंग में फ्लैट खोज लिया था परंतु उनके पिता ने दूर जाने की इजाजत नहीं दी। अब खबर है कि वरुण ने माता-पिता के घर वाली इमारत में ही पहली मंजिल पर फ्लैट ले लिया है। देखना यह कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड साथ रहने के लिए आएगी? वरुण ने यूं तो कभी नताशा के साथ अपने रिश्ते की बात नहीं कबूल की परंतु पिछले साल दिसंबर से दोनों सार्वजनिक जगहों पर साथ-साथ दिखने लगे।
विज्ञापन
खबर थी कि पिता डेविड धवन से वरुण ने नताशा के साथ लिव-इन में रहने की बात की थी, परंतु डेविड नहीं चाहते थे कि बेटा बिना विवाह किए गर्लफ्रेंड के साथ रहे। संभवतः उसी इमारत में फ्लैट ढूंढ कर वरुण ने बीच का रास्ता निकाला है।
विज्ञापन