Bawaal: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग हुई शुरू, अगले साल होगी रिलीज
वरुण धवन पहली बार बड़े पर्दे पर जान्हवी कपूर के साथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बवाल’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग भी लखनऊ में शुरू हो चुकी है। वहीं, फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पहली बार बड़े पर्दे पर जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देंगे। दोनों साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बवाल’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग भी लखनऊ में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके नितिश तिवारी कर रहे हैं।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग शूरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म के क्लिपबोर्ड का फोटो शेयर किया है, जिस पर शुभ मुहूर्त लिखा हुआ है। फिल्म की शूटिंग 10 अप्रैल को लखनऊ में शुरू हो गई है।
विज्ञापन विज्ञापन
कुछ समय पहले ही वरुण धवन ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जानकारी दी थी कि फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जान्हवी और वरुण के किरदारों की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘भेड़िया’ में भी दिखाई देंगे। वहीं, जान्हवी कपूर ‘तख्त’ और ‘गुड लक जैरी’ में दिखाई देंगी।