{"_id":"599133bf4f1c1bde068b466d","slug":"varun-dhawan-jacqueline-fernandez-taapsee-pannu-starrer-judwaa-2-trailer-to-be-release-on-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई 'जुड़वा 2' के ट्रेलर की रिलीज डेट, आप भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आ गई 'जुड़वा 2' के ट्रेलर की रिलीज डेट, आप भी जान लें
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
जुड़वा 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1997 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वल 'जुड़वा 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज में तो अभी कुछ समय है लेकिन वरुण धवन स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख सामने आ गई है।
पढ़ें: Independence day: 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी देश-विदेश में रचा इतिहास
'जुड़वा 2' का ट्रेलर 21 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं, फिल्म का ट्रेलर का मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अ जेंटलमैन' देखने जा रहे दर्शक भी ले सकेंगे क्योंकि ये फिल्म के प्रिंट के साथ भी अटैच्ड होगा। 'अ जेंटलमैन' 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जाना था लेकिन डेविड और वरुण धवन को ये पसंद नहीं आया। बॉक्स ऑफिस पर पिट रही सभी बड़ी फिल्मों के देखते हुए दोनों चाहते थे कि दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आए। इसलिए उन्होंने एडिटर्स को नया ट्रेलर बनाने के लिए कहा।
पढ़ें: सदियों में एक ही बार पैदा होता है अमिताभ बच्चन जैसा स्टार, ये किस्सा बयां कर रहा उनकी बादशाहत
'जुड़वा 2' में वरुण धवन डबल रोल में दिखेंगे, वहीं जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू उनके लव-इंट्रेस्ट बनेंगी। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। अनुपम खेर और राजपाल यादव सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे। वरुण के पापा यानि डेविड धवन ही इस फिल्म का भी निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज होगी।