{"_id":"5a715d6d4f1c1b87268b75d1","slug":"varun-dhawan-seeks-bapu-and-narendra-modi-blessings-for-sui-dhaaga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का के साथ रोमांस करेंगे वरुण, इंस्टाग्राम पर VIDEO डाल मांगा PM मोदी से आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का के साथ रोमांस करेंगे वरुण, इंस्टाग्राम पर VIDEO डाल मांगा PM मोदी से आशीर्वाद
Wed, 31 Jan 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले वरुण धवन इन दिनों काफी चर्चा में है। इस खास चर्चा में रहना का कारण उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को हिट करने के लिए वरुण ने नया तरीका अपनाया है।
2 of 4
दरअसल हाल ही में वरुण का स्टेच्यू दुनिया के मशहूर म्यूजियम मैडम तुसाद में लगा है। वह मैडम तुसाद के हॉन्ग कॉन्ग वाले म्यूजियम में पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के स्टेच्यू के आगे सिर झुकाते हुए आशीर्वाद लिया।
3 of 4
इतना ही नहीं वरुण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि “नमस्कार मैं हूं वरुण धवन। फरवरी महीने से मेरी फिल्म शुरू हो रही है सुई धागा-मेड इन इंडिया। इस फिल्म का जो महत्व है और मतलब है वो इनसे यानी महात्मा गांधी से बहुत जुड़ा हुआ है। इनके दिल के बहुत करीब था। पहले तो मैं बापू जी का आशीर्वाद लेना चाहूंगा। इसके बाद मैं अपने सम्मानित देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का आशीर्वाद लेना चाहूंगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि वरुण धवन की यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया पर आधारित है। इस फिल्म में वरुण के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। सुई-धागा की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए अनुष्का और वरुण कढ़ाई करना सिख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।