फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइनस 3 डिग्री में वरुण हुए शर्टलेस, फोटो शेयर कर फैंस का भी जीता दिल

Fri, 12 Oct 2018 06:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan shoots a scene in minus three degree temperature
varun dhawan

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अभिनीत 'सुई धागा' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। जिसके बाद वरुण धवन ने ये तो साबित कर दिया है कि अगर निर्माता उनपर पैसे लगा रहे है तो वो नुकसान का सौदा नहीं हैं। इस फिल्म में वरुण की अदाकारी की खूब तारीफ हुई है। वरुण अपने अभिनय को परफेक्ट बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। इसकी झलक एक बार फिर देखने को मिली है।



आपको बता दें कि इन दिनों वरुण अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कारगिल की कड़कड़ाती ठंड में वरुण अपनी शूटिंग को पूरा करने में लगे हैं। इस कड़कड़ाती ठंड में वरुण को इस फिल्म के लिए एक सीन करना था जिसमें उन्हें शर्टलेस होना था। कारगिल में इस वक्त जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान की वरुण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वरुण की सुपरफिट बॉडी दिख रही है। तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा- 'कारगिल में अचानक बर्फ गिरने लगी जिससे हम सभी हैरान हो गए। मैं कुछ दिनों से ट्रेनिंग ले रहा था, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि -3 डिग्री तापमान में मैं बिना कपड़ों के शूट कैसे करूंगा। ईश्वर का आशिर्वाद है कि मैंने इस सीन को पूरा कर लिया, वरुण ने कारगिल की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत खूबसूरत जगह है।'

Varun Dhawan shoots a scene in minus three degree temperature
वरुण धवन
वरुण कि मेहनत देख कर ये तो समझ आ गया कि वरुण अपनी फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' में वरुण धवन के साथ ही संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होनी है।

View this post on Instagram

#KALANK- ❄️ ❄️ ❄️ was in for a huge surprise when it began to snow in Kargil. I have been training for a while but I was not sure how I would  shoot bare body with the temperatures reaching -3 degrees. @prashantsixpack was by my side. God is great I managed to complete the scene rest is cinema history. Also Kargil is sooo dam beautiful

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed