{"_id":"5bc091dbbdec2269a92b5629","slug":"all-members-of-bigg-boss-12-will-boycott-this-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस-12 में इस सदस्य को सब मिलकर करेंगे बायकाट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस-12 में इस सदस्य को सब मिलकर करेंगे बायकाट?
Fri, 12 Oct 2018 05:54 PM IST
entertainment
entertainment
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस-12 के घर का माहौल बदलने वाला है। बता दें श्रीसंथ और अनूप जलोटा सीक्रेट रूम में बैठकर घर के हर सदस्य पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। बीते कुछ दिनों में घरवाले नॉमिनेशन से बचने के लिए कैप्टन-सी जीतने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सब एक दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में हाथापाई और लड़ाई झगड़े के लिए बिल्कुल जगह नहीं है। उसके बाद भी घर में सभी चीजें हो रही है।
2 of 5
TV Show
सीक्रेट रूम में बैठकर सोमी की बात सुनकर श्रीसंथ ने दीपिका के बारे में अपनी सोच बदल दी है। श्रीसंथ, अनूप जलोटा को बताते हैं कि दीपिका ने घर से बेघर होने के लिए मेरा नाम लिया, जो उनके लिए बहुत ही आश्चर्यजनक था। श्रीसंथ ने कहा कि करणवीर और दीपिका मिलकर कुछ और ही गेम प्लान कर रहे हैं। श्री का कहना है कि घर में वापस लौटने के बाद वो दीपिका को तवज्जों नहीं देंगे।
3 of 5
TV Show
बात की जाए घर के बाकी सदस्यों की, तो सृष्टि रोड़े और दीपिका के बीच लगातार खटपट होती नजर आई है। सृष्टि रोड़े, दीपिका को खास पसंद नहीं करती हैं। देखा जाए तो सृष्टि रोड़े एक सेलेब्रिटी हैं, लेकिन फिर भी उनका कनेक्शन सिंग्ल्स के साथ ज्यादा नजर आता है। सृष्टि भी यह कहती नजर आई हैं। कि उनका सेलेब्रिटीज के साथ कनेक्शन सिर्फ श्रीसंथ की वजह से था। अब वह वजह नहीं है। तो वह अब सेलेब्रिटीज के खेेमें की तरफ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
TV Show
दीपिका पूरे गेम को अपनी सूझ-बूझ और समझ के साथ खेल रही हैं। जिसकी वजह से वह घर के हर सदस्य के निशाने पर रहती हैं। श्री के एलिमिनेशन के लिए सबा-सोमी और घर के बाकी सदस्य दीपिका को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऐसे में सब घर वाले दीपिका को अलग-अलग नाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
TV Show
- फोटो : colors
आगे आने वाले हफ्ते में अनूप जलोटा और श्रीसंथ की घर में एंट्री होगी। जिसके बाद श्रीसंथ दीपिका पर जमकर बरसते नजर आएंगे। घर वाले भी श्रीसंथ को सपोर्ट कर रहे हैं। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि श्रीसंथ की वापसी के बाद दीपिका को अकेला रहना पड़ सकता है। और घर वाले उन्हें बायकॉट भी कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।