फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo तनुश्री दत्ता यौन उत्पीड़न मामले में नाना पाटेकर पर कसा शिकंजा, पुलिस जल्द जारी करेगी समन

Fri, 12 Oct 2018 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
MeToo mumbai police issued summon against Nana Patekar for Tanushree Dutta Sexual Harassment
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे अभिनेता नाना पाटेकर की हर दिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में इस मामले में तनुश्री ने पुलिस और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में शिकायत की थी। उन्होंने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। अब इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
MeToo mumbai police issued summon against Nana Patekar for Tanushree Dutta Sexual Harassment
खबरों की मानें तो ओशिवारा पुलिस ने कहा है कि वह जल्द ही नाना पाटेकर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ समन जारी करने वाली है। पुलिस अभी प्राथमिक स्तर पर जांच कर तथ्यों को जोड़ रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहले हम सभी चश्मदीदों का बयान दर्ज करेंगे उसके बाद समन जारी करेंगे। 
 
MeToo mumbai police issued summon against Nana Patekar for Tanushree Dutta Sexual Harassment
गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने अपनी शिकायत में नाना पाटेकर के साथ कोरियोग्राफर गणेश आर्चाय का भी नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गणेश आर्चाय ने उन्हें नाना पाटेकर साथ अंतरंग दृश्य करने के लिए दबाव बनाया था। साथ ही तनुश्री के मना करने पर गणेश आर्चाय ने उन्हें धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MeToo mumbai police issued summon against Nana Patekar for Tanushree Dutta Sexual Harassment
बता दें कि बीते बुधवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और नाना के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। तनुश्री से थाने में करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उधर, महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी नाना से इस मामले में 10 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण जमा कराने का आदेश दिया है। 10 साल पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद अब नाना पाटेकर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
MeToo mumbai police issued summon against Nana Patekar for Tanushree Dutta Sexual Harassment
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां तनुश्री के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed