फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

K C Sharma Prayer Meet: केसी शर्मा को श्रद्धांजलि देने जुटे फिल्मी सितारे, बॉबी देओल ने सबसे पहले लगाई हाजिरी

Tue, 23 Aug 2022 09:14 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 23 Aug 2022 09:14 AM IST
सार

केसी शर्मा का शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था। दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए शाम पांच बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें सिनेमा जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियां नजर आईं

विज्ञापन
Veteran film stars gathered in KC Sharma prayer meeting remembered unwavering devotion to Krishna
केसी शर्मा के लिए रखी गई प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता किशन चंद्र शर्मा (केसी शर्मा) को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार की शाम यहां इस्कॉन मंदिर में हुई प्रार्थना सभा में नामचीन सितारों और तकनीशियनों ने शिरकत की। केसी शर्मा का शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने के कारण 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। शनिवार को ही उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज पश्चिम के खीरा नगर स्थित हिंदू श्मशान भूमि में कर दिया गया।

Veteran film stars gathered in KC Sharma prayer meeting remembered unwavering devotion to Krishna
केसी शर्मा के लिए रखी गई प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जुहू के इस्कॉन मंदिर के सभागृह में शाम पांच बजे से सात बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जहां पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए सबसे पहले बॉबी देओल पहुंचे और उन्होंने केसी शर्मा के बेटों अनिल शर्मा, अनुज शर्मा, संजय शर्मा, कपिल शर्मा और नाती उत्कर्ष शर्मा को दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी। देओल परिवार से शर्मा परिवार का करीबी नाता रहा है।

Veteran film stars gathered in KC Sharma prayer meeting remembered unwavering devotion to Krishna
केसी शर्मा की प्रार्थना सभा में सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में निर्माता महेंद्र धारीवाल, निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, अनीस बज्मी, वितरक दिलीप सोनी, एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल व टीनू वर्मा के अलावा लेखक शक्तिमान, अभिनेता एहसान खान, विंदु दारा सिंह, अली खान, रमेश गोयल ने शिरकत की। संगीतकार निखिल विनय जोड़ी के विनय भी यहां पहुंचे और प्रार्थना सभा समाप्त होने से ठीक पहले अभिनेत्री अमीषा पटेल भी इसमें शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran film stars gathered in KC Sharma prayer meeting remembered unwavering devotion to Krishna
केसी शर्मा के लिए रखी गई प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केसी शर्मा बॉलीवुड के जाने माने निर्माता  निर्देशक अनिल शर्मा के पिता थे। मूल रूप से मथुरा के रहने वाले निर्माता केसी शर्मा हस्त रेखा के काफी जानकार रहे हैं। वह कृष्ण के बहुत बड़े भक्त थे। कृष्ण जन्माष्टमी को वह बहुत ही धूमधाम से मनाते थे। और ये संयोग ही रहा कि जन्माष्टमी की रात ही उन्होंने अंतिम सांस ली और देव लोक को प्राप्त हुए। 

विज्ञापन
Veteran film stars gathered in KC Sharma prayer meeting remembered unwavering devotion to Krishna
केसी शर्मा के लिए रखी गई प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केसी शर्मा को ब्रज का संगीत बहुत ही प्रिय था। इसलिए उनकी प्रार्थना सभा में ज्यादातर ब्रज के ही भजन गाए गए। वह नंद उत्सव भी बहुत ही धूमधाम से मनाते थे और इस उत्सव में ज्यादातर ब्रज गीत संगीत का आयोजन होता था। मथुरा से मुंबई आने के बाद वह काफी समय तक हस्त रेखा विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय रहे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed