विक्की या कटरीना किसकी तरह दिखता है विहान? दादा शाम कौशल ने किया खुलासा; बेटे-बहू की जमकर की तारीफ
Vicky Katrina Son Vihaan: विक्की-कटरीना ने अभी तक अपने बेटे विहान का चेहरा नहीं दिखाया है। अब विक्की के पिता शाम कौशल ने बताया है कि किसकी तरह दिखता है विहान…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान के माता-पिता बने। हालांकि, इस कपल ने अभी बेटे को लोगों की नजरों से दूर रखने का फैसला किया है और उसका चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है। इस वजह से फैंस को बच्चे के बारे में जानकारी के लिए परिवार के सदस्यों पर ही निर्भर रहना पड़ा है। हाल ही में विक्की के पिता और स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने बताया कि बच्चा ज्यादा विक्की जैसा दिखता है या कटरीना जैसा।
बहुत प्यारा है विहान
इंडिया टुडे से बात करते हुए शाम कौशल ने माना कि उन्हें लगता है कि विहान ज्यादातर विक्की जैसा दिखता है। अपने पोते के बारे में बात करते हुए शाम ने कहा कि उसने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब भी मैं काम में बिजी होता हूं और उसे गले नहीं लगा पाता, तो मैं उससे वीडियो कॉल पर बात कर लेता हूं। वह बहुत प्यारा है। मैं जितना हो सके भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।
शाम कौशल ने की कटरीना और विक्की की तारीफ
शाम ने विक्की के बचपन के बारे में भी बात की और बताया कि वह शरारती बच्चा नहीं था, बल्कि बहुत सुलझा हुआ और अच्छे व्यवहार वाला था। बहू कटरीना और अपने बेटों की तारीफ करते हुए शाम कौशल ने कहा कि दुनिया में ऐसे बहुत से माता-पिता हैं, जिन्हें अपने बच्चों का प्यार और सम्मान मिलता है। मैं भी उनमें से एक हूं। मैंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था। मुझे दो बहुत अच्छे बच्चे मिले हैं और मेरी बहू भी बहुत अच्छी है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।
काफी दिन चले अफेयर के बाद विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। इसके लगभग चार साल बाद 7 नवंबर 2025 को कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया। उन्होंने एक प्यारे पोस्ट के जरिए यह खबर शेयर की थी। इसके बाद 7 जनवरी को कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था।