फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal film Bhoot the Haunted Ship will release 15 november under banner of Dharma Production

विक्की कौशल की अगली फिल्मी की रिलीज तारीख तय,फॉक्स स्टार की बजाय करण ने इस कंपनी से मिलाया हाथ

Fri, 30 Aug 2019 04:55 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 30 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal film Bhoot the Haunted Ship will release 15 november under banner of Dharma Production
bhoot poster - फोटो : social media
मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर की अगली फिल्म गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल का फर्स्ट लुक जारी होने के अगले ही दिन ये साफ हो गया है कि धर्मा प्रोडक्शंस की इस साल की बाकी दो बची फिल्में भी जी स्टूडियोज के बैनर तले ही रिलीज होंगी। जी स्टूडियोज इससे पहले करण जौहर की दो और फिल्में धड़क और केसरी भी रिलीज कर चुका है और दोनों फिल्मों ने हिंदी पट्टी में औसत से बेहतर कारोबार किया। इसके साथ ही धर्मा प्रोडक्शंस का फॉक्स स्टार स्टूडियोज से नाता कमजोर होता दिख रहा है, जिसके बैनर तले रिलीज हुईं करण जौहर की इस साल रिलीज हुई दोनों फिल्में कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 सुपर फ्लॉप रहीं।
विज्ञापन


जी स्टूडियो इस साल के आखिर तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी स्थिति मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रहा है। स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल कहते हैं, ‘साल 2019 हमारे लिए अब तक काभी अच्छा रहा है। हमने तमाम भारतीय भाषाओं में फिल्में रिलीज कीं और मनोरंजन उद्योग के कुछ बेहतरीन रचनात्मक लोगों के साथ साझेदारी होने से हम बहुत उत्साहित हैं। इस साल के आखिर तक चार भारतीय भाषाओं में जी स्टूडियोज आठ और फिल्में रिलीज करने जा रहा है।’
विज्ञापन


शरगुन मेहता और गुरनाम भुल्लर की पंजीब फिल्म सुर्खी बिंदी के इस हफ्ते रिलीज होने के बाद जी स्टूडियोज 12 सितंबर को सुनील शेट्टी और किच्छा सुदीप की फिल्म पहलवान रिलीज करने की तैयारी में है। उसके अगले हफ्ते सनी देओल के निर्देशन में बनी उनके बेटे करण देओल की पहली फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज होगी और फिर अक्टूबर महीने में अनुपम खेर औऱ देव पटेल स्टारर फिल्म होटल मुंबई भी जी स्टूडियोज रिलीज करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी स्टूडियोज के शुक्रवार को किए गए रणनीतिक ऐलान की सबसे अहम बात रही धर्मा प्रोडक्शंस की अगली दोनों फिल्मों का जी स्टूडियोज के पास आना। करण जौहर की विकी कौशल स्टारर फिल्म भूत द हॉन्टेड शिप 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही है और इसके बाद 27 दिसंबर को अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म गुड न्यूज को भी जी स्टूजियोज ही रिलीज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed