फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal praises wife Katrina Kaif says she created her own era to a success story in Hindi film industry

Vicky Kaushal: 'कटरीना सेल्फ मेड स्टार हैं', विक्की कौशल ने बांधे पत्नी की तारीफों के पुल

Tue, 25 Jul 2023 12:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Jul 2023 12:16 AM IST
सार

विक्की भी अपनी पत्नी की मेहनत से अनजान नहीं हैं और यही वजह है कि आए दिन वह अपनी पत्नी की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आते हैं। अब एक बार फिर विक्की ने कटरीना को कॉम्पलिमेंट देते हुए उन्हें सेल्फ मेड कहा है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal praises wife Katrina Kaif says she created her own era to a success story in Hindi film industry
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने विदेशी धरती से आकर भारत में अपने पैर जमाए हैं, जो कि आसान काम नहीं है। विक्की भी अपनी पत्नी की मेहनत से अनजान नहीं हैं और यही वजह है कि आए दिन वह अपनी पत्नी की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आते हैं। अब एक बार फिर विक्की ने कटरीना को कॉम्पलिमेंट देते हुए उन्हें सेल्फ मेड कहा है।

विज्ञापन
 

विक्की ने की कटरीना की तारीफ
अभिनेता विक्की कौशल जब भी अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के बारे में बोलते हैं, तो उनकी बातों में ही पत्नी के लिए प्यार झलकता है। हाल ही में जरा हट के जरा बच के जैसी हिट फिल्म देने वाले विक्की ने कटरीना के बारे में बात की और उनका मानना है कि उन्होंने अपनी योग्यता के दम पर हेमा मालिनी और रेखा जैसी महान अभिनेत्रियों के बराबर सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
 

Mahabharata: लंदन के बार्बिकन थिएटर में होगा 'महाभारत' का यूके प्रीमियर, दो भाग में दिखाया जाएगा महाकाव्य

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विक्की ने कहा  कटरीना का एक युग रहा है
हाल ही में, एक इंटरव्यू में विक्की ने कटरीना की तारीफ करते हुए कहा, “जब काम की बात आती है तो वह बहुत फोकस्ड हैं, लेकिन जब वह नॉर्मली रहती हैं तो उनसे ज्यादा भावुक इंसान और कोई नहीं हो सकता है। वह तथ्य को तथ्य के रूप में कहेंगी, खासकर जब यह मेरे प्रदर्शन या मेरे ट्रेलर की बात आती है। जब मैं उसे अपना डांस रिहर्सल दिखाता हूं तो मैं मर जाता हूं। वह सच में काफी मेहनती हैं।’

 

Juhi Parmar: 'बार्बी' के मेकर्स पर भड़कीं जूही परमार, कहा- 10 मिनट में ही थिएटर से निकल आई बाहर



हेमा और रेखा से की कटरीना की बराबरी
विक्की ने आगे कहा, ‘मैं अपनी सीमा पार नहीं करना चाहता हूं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि  जैसे हेमा मालिनी का युग था, रेखा का युग था। उसी तरह कटरीना का भी एक युग रहा है और यह उन्होंने केवल अपने दम पर हासिल किया है। वह एक सेल्फ मेड अभिनेत्री है, जिन्होंने हर एक सफलता को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं हर रोज उनसे सीखता हूं।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed