सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal reacts to backlash over wife jokes viral video at wedding says we deserve the brickbats

'जरूरी नहीं कि आपको परफेक्ट होना ही चाहिए', जोक मारने पर ट्रोल हुए थे विक्की कौशल; तीन महीने बाद आया रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 03 Jun 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Vicky Kaushal Reaction: मार्च में अभिनेता विक्की कौशल का शादी पर जोक मारते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। अभिनेता ने इस पर अब रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

Vicky Kaushal reacts to backlash over wife jokes viral video at wedding says we deserve the brickbats
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने शादी को लेकर किए गए जोक पर ट्रोल होने के मामले पर अब अपनी बात रखी है। विक्की कौशल का इस साल मार्च में एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह शादी पर जोक मारते हुए नजर आए थे। इसके लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस मामले पर उन्होंने कहा कि किसी पब्लिक फिगर के लिए हर समय परफेक्ट होना जरूरी नहीं है।
Trending Videos


आलोचना के हकदार होते हैं
द नोड मैगजीन के साथ बातचीत में विक्की कौशल ने कहा कि लोग उन्हें कैसे देखते हैं, इस पर उनका कोई कंट्रोल नहीं है। उन्होंने कहा 'ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ इसलिए कि आप एक पब्लिक फिगर हैं, आपको परफेक्ट होना ही चाहिए। कभी-कभी हम आलोचना के हकदार होते हैं। शायद मेरे लिए इसमें सीखने वाली बात यह है कि जितना लोग मुझे प्यार दे रहे हैं, उसके साथ एक खास तरह की जिम्मेदारी भी आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal reacts to backlash over wife jokes viral video at wedding says we deserve the brickbats
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : X
आलोचना से सीख सकते हैं
उन्होंने आगे कहा 'किसी भी एक्टर को शोहरत मिली हो और उसे उसका दूसरा पहलू न देखना पड़ा हो, ऐसा नहीं होता। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया था कि मुझे यहां रहना है। अब यह मुझ पर है कि मैं (शोहरत) को कैसे संभालता हूं। अगर आलोचना रचनात्मक है, तो आप उससे सीख सकते हैं।'

Viral Video: मंदिर पहुंचे वरुण धवन, यूजर्स को नहीं पसंद आया उनका ये स्टाइल; अभिनेता को किया ट्रोल

वायरल वीडियो में क्या था?
वायरल हुए वीडियो में विक्की कौशल ने वहां मौजूद लोगों से पूछा था‘हाउज द जोश?।’ इस बात पर लोगों ने जवाब दिया था ‘हाई सर।’ फिर विक्की ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादीशुदा लोगों का जोश साल दर साल कम होता रहता है। (दूल्हे की तरफ इशारा करते हुए) लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है, 4 दिन में जोश कम नहीं होता।’ विक्की के इस जोक को लोगों ने सोशल मीडिया पर पसंद नहीं किया था।

Vicky Kaushal reacts to backlash over wife jokes viral video at wedding says we deserve the brickbats
विक्की कौशल - फोटो : instagram
विकी कौशल का वर्कफ्रंट
विकी कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस रोमांटिक ड्रामा के इस साल रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी भी इस पर काम चल रहा है। अब यह जनवरी 2027 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed