{"_id":"6a1fe8ad85d356f7690066a4","slug":"vicky-kaushal-remember-when-he-had-to-leave-his-newborn-son-vihaan-for-a-film-shoot-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विक्की कौशल ने बयां किया दर्द, बताया क्यों नहीं देखा चार दिनों तक बेटे विहान का चेहरा; जानें क्या रही वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्की कौशल ने बयां किया दर्द, बताया क्यों नहीं देखा चार दिनों तक बेटे विहान का चेहरा; जानें क्या रही वजह
Wed, 03 Jun 2026 05:54 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:54 PM IST
सार
Vicky Kaushal On Son Vihaan: एक्टर विक्की कौशल ने अपने पिता बनने के अनुभव को साझा किया। इसके साथ ही बताया कि वह अपने बेटे से चार दिनों तक दूर थे।
विज्ञापन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पैपराजी को दिखाई बेटे की झलक
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
विस्तार
अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल फैंस की फेरवेट कपल लिस्ट में हमेशा रहते हैं। कपल सितंबर 2025 में बेटे के पैरेंट बने हैं। हाल ही में हुई एक बातचीत में विक्की ने अपने पिता बनने के बाद के अनुभव को साझा किया।
बेटे को छोड़कर शूटिंग की
एक मीडिया हाउस से बातचीत में विक्की कौशल ने अपने पिता बनने के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा विहान बस पैदा ही हुआ था। मगर उसके ठीक बाद मुझे 250 किमी दूर महाराष्ट्र के वाई में शूटिंग के लिए जाना पड़ा। उस दौरान मैं चार दिनों तक अपने बेटे से दूर रहा। मेरा दिल बैठ गया था। यह बहुत मुश्किल था'

कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टर ने कहा- पिता बनना एक नया अनुभव
अभिनेता विक्की कौशल ने आगे अपनी बातचीत में कहा, 'पिता बनना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव है, इसलिए लगभग हर दिन कई नई भावनाएं जागृत होती हैं। अब मुझे समझ में आता है जब दूसरे कहते थे, यार, बच्चा कितनी जल्दी बड़ा हो रहा है। तब मैं सोचता था, ये क्या बात कर रहे हो? तुम्हारा बच्चा तो अभी एक साल का ही है। मगर अब खुद पिता बनने से बाद मैं यह सब अनुभव कर पा रहा हूं।'

कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : ट्विटर
विक्की ने बेटे संग मनाया जन्मदिन
विक्की कौशल ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन परिवार संग मनाया। इस खास मौके को उनकी पत्नी कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया था जिसमें पति विक्की और बेटा विहान शामिल थे। इस सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं।