{"_id":"64c23d8dc419fe9f11055543","slug":"vicky-kaushal-talked-about-his-relationship-said-could-not-asked-for-better-companion-than-katrina-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: 'कटरीना से बेहतर साथी नहीं मिल सकता', विक्की कौशल ने बांधे कटरीना की तरीफों के पुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal: 'कटरीना से बेहतर साथी नहीं मिल सकता', विक्की कौशल ने बांधे कटरीना की तरीफों के पुल
Thu, 27 Jul 2023 03:19 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 27 Jul 2023 03:19 PM IST
सार
बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने कहा, उन्होंने और कटरीना ने मिलकर एक समझ विकसित की है। विक्की कहते हैं कि किसी के साथ जिंदगी बिताने का मतलब है कि उनके साथ जिंदगी भर कुछ न कुछ सीखते रहना।
विज्ञापन
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की जमकर तारीफ करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे वह कटरीना से मिले थे और उनके बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ी और फिर प्यार परवान चढ़ा। विक्की ने बातचीत के दौरान कहा कि कटरीना के आने से उनकी जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव आए हैं वो एक बेहतर इंसान बन गए हैं। विक्की-कटरीना ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी।
कटरीना के साथ बिताया हर पल मजेदार
बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने कहा, उन्होंने और कटरीना ने मिलकर एक समझ विकसित की है। विक्की कहते हैं कि किसी के साथ जिंदगी बिताने का मतलब है कि उनके साथ जिंदगी भर कुछ न कुछ सीखते रहना। जब दो लोग एकसाथ मिलकर प्यार का सफर तय करते हैं तो यह जर्नी और भी खूबसबूरत होती जाती है। विक्की कौशल ने ये भी कहा कि अब तक कटरीना के साथ बिताया गया समय उनके लिए काफी मजेदार रहा है और कटरीना के होने से उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ भी पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि इस सफर को जीने के लिए उन्हें कटरीना से बेहतर साथी नहीं मिल सकता था।
इसे भी पढ़ें- Sara Ali Khan: सारा अली खान ने मुंबई में खरीदा नया ऑफिस, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
इन फिल्मों में आएंगे नजर
बता दें कि इन दोनों की प्रेम कहानी जोया अख्तर की पार्टी के बाद शुरू हुई थी। कैटरीना ने उस समय जोया के सामने खुलकर विक्की के प्रति अपनी तारीफ कबूल की थी। बाद में 2022 में कॉफी विद करण में कैटरीना ने कहा था कि विक्की से शादी करना उनकी किस्मत थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की को आखिरी बार सारा अली खान के साथ जरा हटके जरा बचके में देखा गया था। उनके पास रोमांचक फिल्मों की कतार है, जिनमें मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर', राजकुमार हिरानी की 'डंकी', आनंद तिवारी की 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' और विजय कृष्ण आचार्य की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' शामिल हैं। इस बीच, कटरीना के पास पाइपलाइन में सलमान खान की टाइगर 3 और मैरी क्रिसमस हैं।