Vidya Balan: ऊप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं विद्या बालन, एक्ट्रेस ने बड़ी समझदारी से संभाली स्थिति
हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री विद्या बालन ऊप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं। दरअसल अभिनेत्री की साड़ी का पल्लू अचानक खिंच जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री विद्या बालन हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उनके पति प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय भी साथ में नजर आए, लेकिन इसी बीच अभिनेत्री ऊप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं। इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गलती से अभिनेत्री का पल्लू अचानक खिंच जाता है लेकिन वह समय रहते बहुत ही समझदारी से इसे संभाल लेती हैं।
जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और सनी कपूर की कॉकटेल पार्टी में पहुंची थीं (जो आज शादी के बंधन में बंध गए)। इस दौरान अभिनेत्री हमेशा की तरह साड़ी में पहुंची थीं। साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही इवेंट में विद्या रेड कार्पेट की तरफ बढ़ती हैं, तो गलती से उनका पल्लू खिंच जाता है। एक्ट्रेस तुरंत उसे संभालते हुए पीछे तरफ से घूमकर ठीक कर लेती हैं। हालांकि इस दौरान विद्या बेहद डरी हुई नजर आईं जो स्वाभाविक था।
यूजर्स दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
पैपराजी पेज वायरल भयानी से ये वीडियो साझा किया गया है, जिसके बाद यूजर्स विद्या बालन को लेकर इस पर अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री ने जिस तरह से सिचुएशन को हैंडल किया उसके लिए कई लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ ने विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' को लेकर भद्दे कमेंट्स भी किए।