Vidya Balan: स्कूल में विद्या बालन की सीनियर थीं शिल्पा शेट्टी, पुराने दिनों को याद कर साझा कीं बेहतरीन बातें
अब हाल ही में, अभिनेत्री ने स्कूल के दिनों को याद किया और बताया कि शिल्पा शेट्टी स्कूल में उनकी सीनियर थीं और उन्हें बास्केटबॉल सिखाया था और मलाइका अरोड़ा उनकी गली में फ्रेंच ट्यूशन पढ़ने जाती थी ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री विद्या बालन ने लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर ली है। इन दिनों अभिनेत्री अपनी हालिया रिलीज क्राइम थ्रिलर फिल्म 'नीयत' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। फिल्म को फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक ठाक कमाई करने में कामयाब हो रही है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने स्कूल के दिनों को याद किया और बताया कि शिल्पा शेट्टी स्कूल में उनकी सीनियर थीं और उन्हें बास्केटबॉल सिखाया था और मलाइका अरोड़ा उनकी गली में फ्रेंच ट्यूशन पढ़ने जाती थी ।
विद्या बालन की सीनियर थीं शिल्पा शेट्टी
हाल ही में एक इंटरव्यू में, विद्या ने चेंबूर में अपने जीवन के बारे में बात की,जहां उन्होंने 31 साल बिताए। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ाई की, जहां शिल्पा उनसे तीन साल सीनियर थीं। अभिनेत्री ने कहा,‘शिल्पा शेट्टी मुझसे कुछ साल सीनियर थीं। वह हमेशा आकर्षक थी। मुझे याद है कि वह भी एक बास्केटबॉल खिलाड़ी थी और मेरी मां ने एक दिन फैसला किया कि मुझे बास्केटबॉल खेलना चाहिए।’
Ishaan Khatter: अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों पर ईशान खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
शिल्पा ने विद्या को सिखाया था बास्केटबॉल खेलना
विद्या ने आगे कहा, ‘मेरी मां ने सुबह छह बजे मुझे बास्केटबॉल खेलने के लिए भेज दिया था। वह बहुत प्यारी थीं। मैं कभी नहीं भूलूंगी कि उन्होंने मुझे बॉल को ड्रिबल करना सिखाया था। मैंने सोचा कि अब मुझे सब कुछ पता है और मैंने अपनी मां से कहा कि मैंने सीख लिया है। मुझे कल से सुबह जल्दी नहीं जाना है।’
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: फिल्म के सेट पर रणवीर-आलिया ने की खूब मस्ती, करण जौहर का भी दिखा अलग अंदाज
मलाइका फ्रेंच ट्यूशन लेने जाती थीं
इंटरव्यू में विद्या ने मलाइका के बारे में भी बात की और कहा कि जब वह अपनी क्लास के लिए उनके घर के पास से गुजरती थीं तो सभी लड़के उनका इंतजार कर रहे होते थे। मलाइका जब वहां से गुजरती तो सभी लड़के बाहर बैठे होते थे और मलाइका के पास होने का इंतजार करते थे। चेंबूर ने बहुत सारी आकर्षक लड़कियां पैदा की हैं।