फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan sings her Favourite Bengali Song Fans appreciated her Video goes Viral on Social Media

Vidya Balan: विद्या बालन की गायकी के दीवाने हुए फैंस, अभिनेत्री ने गाया अपना फेवरेट बंगाली गाना

Sun, 19 Mar 2023 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 19 Mar 2023 04:52 PM IST
सार

हाल ही में, उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Vidya Balan sings her Favourite Bengali Song Fans appreciated her Video goes Viral on Social Media
विद्या बालन - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर विद्या बालन के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाती नजर आ रही हैं। विद्या बालन के अभिनय का तो हर कोई दीवाना था। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनकी गायकी के भी दीवाने हो गए हैं। 

विज्ञापन
 

गाना गुनगुनाते नजर आईं विद्या
विद्या की इस वीडियो में वह मेकअप रूम में नजर आ रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि कोई मेकअप आर्टिस्ट उनके आंखों में काजल लगा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस बैठी हुई हैं और बंगाली फिल्म ‘अंतहीन’ का गाना ‘जाओ पाखी बोलो’ बज रहा है, जिसे वह बड़े ही शानदार तरीके से गुनगुना रही हैं। इस वीडियो में विद्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आया।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

 

 

फैंस वीडियो पर लूटा रहे हैं अपना प्यार
विद्या ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘फिल्म अंतहीन से अपना फेवरेट बंगाली सॉन्ग जाओ पाखी बोलो गा रही हूं।’ विद्या की इस वीडियो पर फैंस अपना जमकर प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह मैम आप तो मल्टी टैलेंटेड हैं। कितना अच्छा गाती हैं आप।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अभिनय के साथ-साथ ऊपर वाले ने क्या सुंदर गला दिया है। कितने अच्छे से गाने को गुनगुना रही हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मैम आप बॉलीवुड में ट्राय करिए। वहां अब आप के जैसे गायकों की बहुत जरूरत है।’
 

 

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले विद्या को ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'शेरनी' में देखा गया था। विद्या बालन इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह बहुत जल्द कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। फिल्हाल, विद्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। फैंस भी विद्या के साथ कनेक्ट रहते हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed