फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan Starrer Neeyat Intriguing Poster out Release In Cinemas On 7th July

Neeyat: विद्या बालन बड़े पर्दे पर मचाने आ रहीं धमाल, फिल्म 'नीयत' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Mon, 08 May 2023 08:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 08 May 2023 08:28 PM IST
सार

विद्या बालन फिल्म 'नीयत' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 
 

विज्ञापन
Vidya Balan Starrer Neeyat Intriguing Poster out Release In Cinemas On 7th July
नीयत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की 'ऊ ला ला' गर्ल विद्या बालन बीते लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। यूं तो विद्या बालन की कोरोना काल में फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन उनका लुत्फ दर्शकों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठाया है। विद्या को उनके फैंस वापस से थिएटर में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के चाहनेवालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विद्या फिल्म 'नीयत' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन

मर्डर-मिस्ट्री है 'नीयत'

विद्या बालन, मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। वहीं, उनकी फिल्म 'नीयत' की बात करें तो यह एक मर्डर-मिस्ट्री है, जिसका निर्देशन अनु मेनन ने किया है। विद्या इससे पहले अनु की फिल्म 'शंकुतला देवी' में नजर आ चुकी हैं। नीयत की कहानी अनु, अद्वैत कला और गिरवानी ध्यानी के जरिए लिखी गई है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर 'नीयत' सात जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Abundantia Entertainment (@abundantiaent)

विज्ञापन
विज्ञापन

'नीयत' की कहानी 

'नीयत' की कहानी की बात करें तो यह एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके शक के दायरे में कई किरदार हैं। हालांकि, असली कातिल कौन है यह देखना काफी दिलचस्प होगा। 'नीयत' का जारी किया गया पोस्टर फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है। विद्या अक्सर ही दर्शकों के सामने दमदार कहानी पेश करती हैं। ऐसे में इस मूवी से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। 


Filmy Wrap: पश्चिम बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी और आलिया ने मांगी नवाजुद्दीन से माफी, पढ़ें फिल्मी खबरें

'नीयत' की स्टारकास्ट 

'नीयत' फिल्म की शूटिंग मई 2022 में यूके में शुरू हुई थी, जिसकी जानकारी विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक मुहूर्त क्लैप वाली फोटो साझा करते हुए दी थी। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'अपने पसंदीदा लोगों में से कुछ के साथ हाल के दिनों में पढ़ी गई सबसे आकर्षक पटकथाओं में से एक की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।' 'नीयत' में विद्या बालन के अलावा  नीरज काबी, राम कपूर, शहाणा गोस्वामी, शशांक अरोड़ा, अमृता पुरी, मीता वशिष्ठ और प्राजक्ता कोली जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed