फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Sethupathi reveals he did Atlee Directed Jawan to get opportunity to work with Shah Rukh Khan for free

Jawan: इस वजह से विजय सेतुपति ने साइन की थी शाहरुख खान की फिल्म जवान, अभिनेता के खुलासे ने किया दंग

Sun, 16 Jul 2023 04:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 16 Jul 2023 04:16 PM IST
सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में विजय सेतुपति ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने एटली की जवान केवल शाहरुख खान के लिए की थी और अभिनेता के साथ काम करने का अवसर कुछ ऐसा था, जिसे विजय चूक नहीं सकते थे।

विज्ञापन
Vijay Sethupathi reveals he did Atlee Directed Jawan to get opportunity to work with Shah Rukh Khan for free
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय सेतुपति साउथ के इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन फीस सबसे कम लेते हैं। विजय शाहरुख खान स्टारर 'जवान' में विलेन के किरदार में हैं। हाल ही में, फिल्म से उनका लुक सामने आया है, जो दर्शकों को काफी भा रहा है और लोग अभिनेता के लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने उस वजह का खुलासा किया , जिस कारण वह फिल्म जवान कर रहे हैं।

विज्ञापन
 

विजय सेतुपति ने बताई जवान करने की वजह
हाल ही में, एक इंटरव्यू में विजय सेतुपति ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने एटली की जवान केवल शाहरुख खान के लिए की थी और अभिनेता के साथ काम करने का अवसर कुछ ऐसा था, जिसे विजय चूक नहीं सकते थे। अभिनेता ने यह तक भी कह दिया कि वह मुफ्त में भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते थे। अभिनेता के इस बयान को सुनकर ऐसा लग रहा है कि वह कई दिनों से शाहरुख के साथ काम करना चाहते थे।

विज्ञापन


Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं फिल्म 'सगीना' की यादें, दिलीप कुमार के इस दृश्य को बताया फेवरेट

विज्ञापन
विज्ञापन
 

शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते थे विजय
विजय ने कहा,  ‘मैंने जवान केवल शाहरुख खान सर के लिए किया था। भले ही मेकर्स से मुझे एक पैसा भी नहीं मिलता। इसके बावजूद भी मैं उनके साथ काम करता।’ बता दें कि इससे पहले, शाहरुख ने 2019 की फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ में विजय सेतुपति के प्रदर्शन की प्रशंसा की थी। त्यागराजन कुमार राजा द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय ने एक ट्रांस महिला की भूमिका निभाई थी, जो सालों बाद अपनी पत्नी और बच्चों सहित अपने परिवार से मिलने के लिए वापस आती है। 

 

Rakhi Sawant: राखी सावंत की खुशियों पर लगा 'ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'जवान' का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले हो रहा है। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा भी मुख्य किरदारों में दिखाई देगें। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed