साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप अपनी पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से वह भी पैन इंडिया स्टार बनने का दांव खेलने जा रहे हैं। 'विक्रांत रोणा' के हिंदी संस्करण को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान प्रस्तुत कर रहे हैं। वह फिल्म के प्रमोशनल इवेंट पर भी पहुंचे थे। विक्रांत रोणा को देश के साथ विदेशों में भी बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है और इसलिए हिंदी भाषी राज्यों में भी इसके लिए थिएटरों की बुकिंग बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है। तो चलिए जानते हैं 'विक्रांत रोणा' की स्टोरी से लेकर स्टार कास्ट, कहानी और बजट तक की अपडेट।
Vikrant Rona: 'विक्रांत रोणा' से पैन इंडिया स्टार बन पाएंगे किच्चा सुदीप? जानिए कास्ट-क्रू से लेकर सारी डिटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूप भंडारी द्वारा निर्देशत फिल्म 'विक्रांत रोणा' में किच्चा सुदीप के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए किच्चा सुदीप ने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो फिल्म के बजट का 16 पर्सेंट है। बता दें कि उनके अलावा फिल्म में रविशंकर गौड़ा, निरुप भंडारी, वासुकी वैभव और मधुसूदन राव जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।
थ्रीडी में रिलीज होगी फिल्म
'विक्रांत रोणा' से किच्चा सुदीप थ्रीडी विजुअल और कमाल के इफेक्ट वर्क के साथ सिनेमा की दुनिया का नया अनुभव कराने को तैयार हैं। यह फिल्म एक हॉरर एडवेंचर मूवी होगी। जिसमें जैकलीन के ग्लैमर के साथ ही जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 28 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
30 से अधिक देशों में का जाएगी रिलीज
फिल्म 'विक्रांत रोणा' को देश में मूल भाषा कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जानकारी यह भी है कि फिल्म का एक अंग्रेजी भाषा का संस्करण भी बनाया गया है, इसके साथ ही इसे अन्य देशों की स्थानीय भाषा में भी (जैसे अरबी, रूसी आदि) डब करने जानकारी है। ताकि इसे भारत से बाहर भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जा सके। फिलहाल अब तक जिन देशों में इसे रिलीज करने को लेकर पुष्टि हुई है उनमें ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ. खाड़ी देश, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर, नेपाल आदि 30 से ज्यादा देश शामिल हैं।
इतने करोड़ लागत से बनी है विक्रांत रोणा
अब जबकि फिल्म 'विक्रांत रोणा' को इतने बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा तो इसका बजट भी मेगा है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 95 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। हालांकि यह जानकारी नहीं है कि इसमें प्रमोशनल इवेंट की लागत शामिल है या फिर नहीं। फिलहाल जानकारी यह है कि किच्चा सुदीप इस फिल्म को 'केजीएफ 2' से भी ज्यादा सफल बनाना चाहते हैं, तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या साउथ का एक और सितारा पैन इंडिया स्टार बनने में सफल होगा।