फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli Spotted With Anushka Sharma After liking Model Lizlaz Photo

मॉडल लिजलैज की फोटो लाइक करने के बाद अनुष्का संग दिखे विराट; जाने कहां जा रहा है कपल? फैंस ने दिया रिएक्शन

Sun, 19 Apr 2026 11:06 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 19 Apr 2026 11:06 PM IST
सार

Virat Kohli And Anushka Sharma Viral Video: क्रिकेटर विराट कोहली एक जर्मन मॉडल लिजलैज की फोटो सोशल मीडिया पर लाइक करने के कारण खूब ट्रोल हुए। इस पूरे बवाल के बाद वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर दिखे। फैंस ने उनके वीडियो पर रिएक्शन भी दिया है। 

विज्ञापन
Virat Kohli Spotted With Anushka Sharma After liking Model Lizlaz Photo
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@pallav_paliwal

विस्तार

बीते दिनों विराट कोहली क्रिकेट खेलने से ज्यादा एक मॉडल लिजलैज की फोटो लाइक करने पर सुर्खियों में रहे। सोशल मीडिया पर उन्हें इस बात के लिए ट्रोल भी किया गया। इस पूरे मामले के बाद वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ दिखे। यह कपल साथ में कहीं जाता हुआ दिखा? जानिए, फैंस को क्या लगता है कि यह कपल कहां जा रहा है। 

विज्ञापन

अनुष्का को लेकर केयरिंग नजर आए विराट काेहली 
एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विराट बार-बार अनुष्का को पलटकर देखते हैं, उन्हें आगे आने के लिए कहते हैं। पैपराजी को भी दोनों फोटो देने से परहेज करते हैं। जल्दी से जाकर अपनी कार में बैठ जाते हैं। 

विज्ञापन


फैंस ने लगाया अंदाजा, दिए रिएक्शन?
फैंस को लगता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन जा रहे हैं। वह दोनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जा सकते हैं। विराट और अनुष्का की वायरल वीडियो को, उनके कपल गोल्स को फैंस ने खूब पसंद किया, इस वीडियो काे खूब लाइक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)




कौन हैं मॉडल और इंफ्लुएंसर लिजलैज?
लिजलैज जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे सिंगर भी हैं। ट्रैवल व्लॉग भी बनाती हैं। वे ज्यादातर व्लॉग भारतीय दिनचर्या, संस्कृति और यात्राओं पर बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। लिजलैज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालने पर पता चलेगा कि वे भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। वे यहां आ भी चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज साझा किए हुए हैं। जनवरी में उन्होंने हरियाणा में एक शादी में भी शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed