सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vishal Bhadwaj Likes A Post Comparing Dhurandhar Audience With Nazis Fans Triggers

विशाल भारद्वाज के एक लाइक ने मचाया बवाल! पोस्ट में ‘धुरंधर’ के दर्शकों की नाजियों से की थी तुलना; फैंस भड़के

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 10 Apr 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Vishal Bhardwaj on Dhurandhar: फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं, लेकिन उनकी किसी नई फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक पोस्ट पर उनके लाइक ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। 

Vishal Bhadwaj Likes A Post Comparing Dhurandhar Audience With Nazis Fans Triggers
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। लेकिन शायद फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज की राय अलग है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक ऐसी पोस्ट पर लाइक कर दिया कि लोग अब उन्हें ‘धुरंधर’ फिल्म के विरोधी बता रहे हैं। 

Trending Videos

विशाल के लाइक से मचा बवाल!
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है, जिसपर पूछा गया था- ‘आपने धुरंधर क्यों नहींं देखी?’ इस रील में जर्मनी की एक मशहूर तस्वीर दिखाई गई, जिसमें ऑगस्ट लैंडमेसर नाम के शख्स ने एडोल्फ हिटलर को सलाम करने से इनकार किया था। रील में इशारों-इशारों में ‘धुरंधर’ फिल्म के दर्शकों की तुलना नाजियों से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तब गरमा गया जब एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि विशाल भारद्वाज ने इस रील को लाइक किया है। बस फिर क्या था, पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोगों के रिएक्शन आने लगे।



फैंस के आए मिक्सड रिएक्शन
इसपर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जाकिर ने सही कहा था…धुरंधर से सबकी जली तो है।’ कुछ यूजर्स ने विशाल को ट्रोल किया। वहीं कुछ ने उनका बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा- ‘विशाल एक प्राइवेट इंसान हैं और उनके अपने विचार हो सकते हैं।’

Vishal Bhadwaj Likes A Post Comparing Dhurandhar Audience With Nazis Fans Triggers
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ के बारे में 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थ। इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। मूवी ने इंडिया में नेट टोटल 1,048.42 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1,665.23 करोड़ का हो गया है। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed