Vivek Agnihotri: कंगना के बाद प्रियंका को मिला विवेक अग्निहोत्री का समर्थन, बोले- ये हैं रियल लाइफ स्टार
प्रियंका के इस फैसले में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने पूरा सपोर्ट किया है। अब इसी क्रम में बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के इस फैसले का समर्थन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर लगातार सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में, प्रियंका ने बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड जाने की वजह का खुलासा किया है और बताया कि उन्होेंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और वह लोगों की राजनीति से तंग आ गई थी। प्रियंका के इस फैसले में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने पूरा सपोर्ट किया है। अब इसी क्रम में बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के इस फैसले का समर्थन किया है।
विवेक ने कंगना के पक्ष में कही यह बात
हाल ही में, बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा, 'जब बड़े-बड़े दबंग दबंगई करते हैं, तो कोई घुटने टेक देता है, कोई आत्मसमर्पण कर देता है, कोई हार मान कर चला जाता है, तो कोई नशा हो जाता है, यही नहीं, कोई जान भी गंवा देता है। दबंगों के इस 'इंपॉसिबल टू डिफिट' गिरोह के खिलाफ, बहुत कम लोग इन्हें छोड़कर अपना एक अलग यूनिवर्स बनाते हैं। ये हैं रियल लाइफ स्टार।'
Jee Le Zaraa: 'जी ले जरा' में कैमियो करेंगे शाहरुख खान? कटरीना, प्रियंका, आलिया संग सैर सपाटे पर निकलेंगे पठान
कंगना ने किया प्रियंका को सपोर्ट
इससे पहले प्रियंका के इस बयान पर कंगना ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंग अप किया, अलग से गुटबाजी की है। उन्हें धमकाया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया, एक टैलेंटेड और स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था। यह काम बस उन्हीं का हो सकता है।'
इस वेब सीरीज में आने वाली हैं नजर
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं, इसके साथ ही वह एक रोमांटिक कॉमेडी "इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी" में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।