सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Wamiqa Gabbi Beats Akshay Kumar In Fun Arm Wrestling Match At Bhooth Bangla Promotions see viral video

Video: फ्लाइट में 'भूत बंगला' के स्टार्स वामिका गब्बी-अक्षय कुमार के बीच हुई आर्म-रेसलिंग, देखें वायरल वीडिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 16 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Wamiqa Gabbi Beats Akshay Kumar: 'भूत बंगला' के स्टार्स इन दिनों जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी आर्म रेसलिंग करते नजर आ रहे हैं।

Wamiqa Gabbi Beats Akshay Kumar In Fun Arm Wrestling Match At Bhooth Bangla Promotions see viral video
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और अभिनेत्री वामिका गब्बी नजर आएंगे। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के स्टार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो मिनटों में आते ही फैंस के बीच वायरल हो गया।

Trending Videos

फ्लाइट का वीडियो
फिल्म के प्रमोशन के दौरान वामिका ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें वह और अक्षय कुमार फ्लाइट में आर्म-रेसलिंग करते दिख रहे हैं। शुरू में अक्षय जीतते नजर आते हैं, लेकिन फिर कोई उनके बीच टेबल पर वामिका की लिपस्टिक रख देता है। जिसके बाद इस खेल का रुख बिल्कुल बदल जाता है। वामिका को पता था कि उनके पास बस यही एक लिपस्टिक है, इसलिए उन्होंने पूरी ताकत लगा दी और अक्षय को हरा दिया। वीडियो के आखिर में वामिका खुशी से लिपस्टिक पकड़े हुए दिखती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Wamiqa Gabbi (@wamiqagabbi)


विज्ञापन
विज्ञापन

वामिका के वीडियो पर अक्षय का मजेदार कमेंट
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए वामिका ने कैप्शन लिखा, '10 अप्रैल को 'भूत बंगला' में आने से पहले थोड़ी खिलाड़ी वाली एनर्जी हो जाए।' अक्षय कुमार ने भी मजाक में कमेंट किया, 'सबक सीखा- किसी लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच कभी मत आना। उस लड़ाई में तो खिलाड़ी भी हार जाएगा।'

कब रिलीज होगी हॉरर फिल्म 'भूत बंगला'?
'भूत बंगला' फिल्म प्रियदर्शन ने बनाई है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय और वामिका के अलावा परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं। यह अक्षय और प्रियदर्शन की 14 साल बाद साथ आने वाली फिल्म है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Viral Video: गोविंदा का आइकॉनिक डांस, विक्की कौशल ने पंजाबी स्टाइल में दिखाए स्टेप्स; यूजर्स ने किए कमेंट्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed