करीना-फरहान अख्तर और हेमा मालिनी ने फैंस को दी 2026 की शुभकामनाएं, देखें बाकी सेलेब्स की हैप्पी न्यू ईयर पोस्ट
Happy New Year 2026: आज 2025 साल का आखिरी दिन है और कुछ ही घंटों में नया साल 2026 शुरू हो जाएगा। सभी लोग रात के 12 बजते ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन के जश्न में डूब जाएंगे। नए साल की शुरुआत से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश किया है और साथ ही आने वाले साल के लिए कुछ खास बातें भी लिखी हैं। इस लिस्ट में करीना से लेकर सोनाक्षी तक कई सेलेब्स का नाम शामिल है।
विस्तार
आज बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने फैंस को साल 2026 के आने की शुभकामनाएं दी हैं। नए साल को शुरू होने में अभी कुछ घंटे जरूर हैं, लेकिन सेलेब्स ने अपने सभी चाहने वालों के लिए खास नोट शेयर किया है। इस लिस्ट में करीना कपूर खान, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, अजय देवगन और भूमि पेडनेकर के अलावा कई सेलेब्स शामिल हैं।
करीना कपूर ने 2025 को किया अलविदा
करीना ने आज इंस्टाग्राम पर सैफ के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'जब हम बैठकर सोचते हैं कि साल का आखिरी दिन आ गया है, हमने इतना लंबा सफर पूरा कर लिया है। 2025 हमारे लिए, हमारे बच्चों और हमारे परिवार के लिए बहुत मुश्किल साल रहा। लेकिन हमने सिर ऊंचा रखा, मुस्कुराते रहे और हिम्मत नहीं हारी। हम बहुत रोए, हमने दुआएं मांगीं और अब हम यहां तक पहुंच गए हैं। 2025 ने हमें सिखाया कि इंसान का दिल बहुत बहादुर होता है, प्यार हर चीज पर जीत हासिल करता है और बच्चे हमारी सोच से भी ज्यादा हिम्मती होते हैं। हम अपने सभी प्रशंसकों, दोस्तों और उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जो हमारे साथ खड़े रहे और हमें सपोर्ट करते रहे और सबसे ज्यादा धन्यवाद सर्वशक्तिमान भगवान का।'
नए साल 2026 का किया स्वागत
करीना ने नए साल के स्वागत में लिखा, 'हम 2026 में नए उत्साह, ढेर सारी कृतज्ञता और सकारात्मक सोच के साथ कदम रख रहे हैं, और फिल्मों के प्रति अपना पुराना जुनून लेकर। जैसा मैं हमेशा कहती हूं- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। सबको नये साल की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
सोनाक्षी और जहीर का पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो के जरिए फैंस को हैप्पी न्यू ईयर 2026 की बधाई दी है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'बाय बाय 2025 #HappyNewYear2026'
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का शर्मा की एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों ने अपने चेहरे के एक साइड पर रंग कर रखा है। विराट ने अनुष्का को अपने जीवन की रोशनी बताया और कैप्शन में लिखा, 'अपने जीवन की रोशनी के साथ 2026 में आगे कदम रखते हुए।'
अजय देवगन का पोस्ट
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाया और कैप्शन में 2025 को बीते साल की तरह बताया और लिखा, 'पिछला साल (2025) फिल्मों, परिवार और ढेर सारी मस्ती से भरपूर रहा।' इसके बाद अजय ने आने वाले साल 2026 के लिए लिखा, 'अब 2026 की ओर...।'
हिना खान का पो्स्ट
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने न्यू ईयर 2026 के प्लान के बारे में एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मेरा न्यू ईयर प्लान है समय पर खाना और सोना।' हिना ने आगे फैंस के लिए लिखा, 'एंजॉय 2026।'
हेमा मालिनी का पोस्ट
हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर का एक सुंदर वॉलपेपर शेयर किया, जिस पर लिखा है हैप्पी न्यू ईयर 2026। इसके साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे सभी प्यारे शुभचिंतकों और दोस्तों को दिल से कहती हूं– आप सबको एक बेहतरीन, खुशी भरा, सेहतमंद और आनंदमय नया साल मुबारक हो। यह साल हमेशा शांति और खुशहाली से भरा रहे।'
A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)
फरहान अख्तर का पोस्ट
फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी डांडेकर के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, '2025, शुक्रिया तुमने हमें काफी चुनौतियां दीं। हम पुराने साल को शुक्रिया कहते हुए याद करते हैं और नई ताकत के साथ आगे बढ़ते हैं। विकास में खुशी भी आती है और दर्द भी, लेकिन बड़ा होना यही सिखाता है कि ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अब हम नए साल में कदम रख रहे हैं– थोड़े और समझदार, ज्यादा अनुभवी और जो कुछ सीखा उसके लिए शुक्रगुजार। 2026, चलो शुरू करें। प्यार सहित, शिबानी और फरहान।'
भूमि पेडनेकर का पोस्ट
भूमि पेडनेकर ने इंस्टग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'धन्यवाद 2025 उतार-चढ़ाव के लिए। आंसुओं और हंसी के लिए। सीखने के लिए, पुरानी बातों को छोड़ने के लिए और उन चीजों को आजमाने की हिम्मत के लिए जिनसे डर लगता था। कुछ दिन मैं खुद को खोया हुआ महसूस करती थी। कुछ दिन पूरी तरह हार मानने जैसा लगता था। और हर बार, किसी न किसी तरह, ब्रह्मांड ने मुझे प्यार से याद दिलाया– मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। यह साल पढ़ने-लिखने, आगे बढ़ने, खुद को बेहतर बनाने और सबसे जरूरी चीज के साथ खत्म करने का था– मेरे प्यारे लोग सुरक्षित और मेरे पास। 2026, तुम्हारा इंतजार है। बहुत कुछ आने वाला है।'
A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)
रितेश देशमुख का पोस्ट
रितेश देशमुख ने नए साल के स्वागत के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, '2025 को अलविदा...सबको 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके और आपके परिवार के जीवन में प्यार, हंसी, खुशी और सफलता हमेशा बनी रहे।'
अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने नए साल की विश बेहद ही सिंपल तरीके से शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'गुड नाइट 2025 और गुड मॉर्निंग 2026।'
अनिल कपूर का पोस्ट
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'प्रिय 2025, तुम्हारे दिए सबक, जीत और यादों के लिए शुक्रिया, जो मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गए। इस साल मैंने कई तरीकों से खुद को बेहतर बनाया। बाहर से ये बदलाव शांत लगते थे, लेकिन अंदर से बहुत गहरे थे। मुझे सही समय पर एक नई समझ मिली। मैं अब और ज्यादा यकीन के साथ जानता हूं कि मुझे कैसा इंसान बनना है। इस साल को मैं सुकून और शुक्रगुजार दिल से अलविदा कह रहा हूं। जो चीजें सच में महत्वपूर्ण हैं, उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ रहा हूं। अब मैं पहले से ज्यादा हल्का, मजबूत और आने वाले समय के लिए तैयार हूं। नमस्कार 2026, मैं तैयार हूं।'
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रवीना ने अपने फैंस को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दीं।
अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सिद्धार्थ की एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, '2026 की हार्दिक शुभकामनाएं- दयालु, आनंदित और खुश रहें।'
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया और फैंस को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सुनील ने लिखा, 'आप सभी को ढेर सारी खुशियों से भरा साल मुबारक हो।'
View this post on Instagram