{"_id":"694ac0d5fb15e333440f709d","slug":"welcome-to-the-jungle-shoot-wrap-up-for-this-year-end-schedule-tusshar-kapoor-share-post-with-akshay-kumar-2025-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग को लेकर तुषार कपूर ने दी अहम जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग को लेकर तुषार कपूर ने दी अहम जानकारी
Tue, 23 Dec 2025 09:51 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 23 Dec 2025 09:51 PM IST
सार
Welcome To The Jungle Update: 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर अक्षय कुमार के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आज तुषार कपूर ने फिल्म को लेकर एक नई अपडेट शेयर की है।
विज्ञापन
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक अहमद खान की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार है। आज तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही तुषार ने फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी भी फैंस के साथ शेयर कर उन्हें खुश कर दिया है।
विज्ञापन
तुषार कपूर का पोस्ट
तुषार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्देशक अहमद खान, एक्टर अक्षय कुमार सहित कई कलाकारों के साथ एक खास तस्वीर शेयर की हैं। यह तस्वीर 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की है। इस तस्वीर के साथ तुषार ने कैप्शन में लिखा, ''वेलकम टू द जंगल' के इस साल की शूटिंग का शैड्यूल यही खत्म होता है।' इसके आगे तुषार ने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
'वेलकम टू द जंगल' के बारे में
अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 'वेलकम 3' को फिरोज ए. नाडियाडवाला बना रहे हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, और तुषार कपूर भी नजर आएंगे। श्रेयस तलपदे, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी और शारिब हाशमी भी दिखाई देंगे। इसके अलावा रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी भी 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: विद्युत जामवाल ने जलती हुई मोमबत्ती का मोम अपने चेहरे पर डाला, देखें वायरल वीडियो..