सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Welcome To The Jungle Trailer Launch Event Akshay Kumar Talk About Raveena Tandon

‘पहले हीरोइन थीं अब…’, रवीना टंडन पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? ‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट पर सुनाया किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Jun 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar Talk About Raveena Tandon: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इस मौके पर अक्षय कुमार ने करियर और फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने रवीना टंडन को लेकर भी बहुत कुछ कहा, उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सुनाया। 

Welcome To The Jungle Trailer Launch Event Akshay Kumar Talk About Raveena Tandon
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार

90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन आगे चलकर इनकी राहें जुदा हो गईं। एक लंबे अरसे बाद दोनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ दिखेंगे। जब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ तो अक्षय कुमार ने रवीना टंडन को लेकर बात की। रवीना से जुड़ा एक किस्सा भी अक्षय ने मीडिया और ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद अपने को-एक्टर्स को सुनाया। 



ये खबर भी पढ़ें: 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज, दो हजार करोड़ की फिल्म और फ्लॉप एक्टर्स; चार मिनट के ट्रेलर में दिखे कई रंग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रवीना टंडन को लेकर बताईं कुछ खास बातें 

ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब रवीना के बारे में सवाल किया गया तो अक्षय कुमार बोले, ‘वो बहुत ही प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं। मैं आपको एक किस्सा सुनाता हूं। हम एक फिल्म साथ की थी। शाम होने वाली थी, वैनिटी वेन दूर थी। वहां जाकर ड्रेस चेंज करना मुमकिन नहीं था तो रवीना ने जनरेट वैन में जाकर अपनी ड्रेस चेंज की। इसके बाद आकर शूटिंग की। वह समय बिल्कुल भी खराब नहीं करती हैं।’

विज्ञापन

आगे अक्षय कुमार कहते हैं, ‘वक्त के साथ उनमें बहुत बदलाव आया है, वह बेहतर एक्ट्रेस बनी हैं। हां, एक बदलाव और आया है, पहले वो हीरोइन थीं, अब वो हीरोइन की मां हैं।’ बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन भी हीरोइन बन चुकी हैं। पिछले साल राशा का डेब्यू बॉलीवुड में हुआ?

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


कब रिलीज होगी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’?

फिल्म  ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।  इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में भी रवीना टंडन की झलक फैंस को देखने को मिली है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed