फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Anushka Sharma rejected Ranbir Kapoor movie Tamasha Any actor in an Imtiaz Ali film as per report

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर की इस फिल्म को करने से कर दिया था साफ इनकार, बोलीं- इम्तियाज अली..

Wed, 30 Oct 2024 06:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Oct 2024 06:52 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार इम्तियाज अली की फिल्म को ठुकराने के अपने फैसले के बारे में बात की थी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर थे। बाद में यह भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई थी।

विज्ञापन
When Anushka Sharma rejected Ranbir Kapoor movie Tamasha Any actor in an Imtiaz Ali film as per report
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma

विस्तार

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी एक फिल्म में अभिनेत्री के किरदार के लिए अनुष्का शर्मा ने साफ इनकार कर दिया था, जिसको लेकर उन्होंने फैसले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने माना कि अगर वह इम्तियाज अली की यह फिल्म करती तो उन्हें तारीफें जरूर मिलतीं, क्योंकि वह एक अच्छे निर्देशक हैं।
विज्ञापन


अनुष्का ने क्यों ठुकराया थी तमाशा
2016 में एएनआई से बातचीत के दौरान, अनुष्का शर्मा से पूछा गया कि क्या उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा को अस्वीकार करने में कोई दिक्कत हुई थी। इसके जवाब में, अनुष्का ने कहा कि उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया क्योंकि इसका फोकस रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए किरदार पर ज्यादा था। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर तमाशा वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिर उनके प्रशंसकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। 
विज्ञापन


अच्छे निर्देशक हैं इम्तियाज
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्हें यकीन है कि अगर उन्होंने फिल्म की होती, तो उन्हें प्रशंसा मिलती। अनुष्का ने कहा, "मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर मैंने फिल्म की होती, तो मेरी प्रशंसा होती। इम्तियाज अली की फिल्म में कोई भी अभिनेता हमेशा अच्छा रहेगा क्योंकि वह एक अच्छे निर्देशक हैं और अपने अभिनेताओं के साथ बहुत अच्छे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में रिलीज़ हुई फिल्म तमाशा वेद वर्धन साहनी (रणबीर कपूर) की कहानी है, जो कहानी सुनाने और ड्रामा के शौकीन एक युवा व्यक्ति हैं। कोर्सिका की एक सोलो ट्रिप पर उसकी मुलाकात तारा माहेश्वरी (दीपिका पादुकोण) से होती है और उनके बीच एक गहरा रिश्ता बन जाता है। रणबीर और दीपिका ने बचना ऐ हसीनों और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में भी एक साथ शानदार काम किया है। अनुष्का और दीपिका फिलहाल अपने मातृत्व का आनंद ले रही हैं, वहीं रणबीर अगली बार नितेश तिवारी की रामायण में साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे । इसके अलावा, उनके पास संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी हैं।
Citadel Honey Bunny: वरुण धवन ने साझा कीं सिटाडेल हनी बनी के सेट से BTS तस्वीर, बोले- जब सामंथा मारती थीं...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed