सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Shah Rukh Khan Dug His Pet Dogs Grave At Midnight To Bring Him Home

‘ऐसे कैसे छोड़ दिया?’, जब शाहरुख खान आधी रात कब्र से वापस अपने डॉग को घर लाए, एक्टर की कहानी कर देगी भावुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 18 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।

When Shah Rukh Khan Dug His Pet Dogs Grave At Midnight To Bring Him Home
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक बड़े पेट लवर भी हैं। उनके पालतू कुत्तों से जुड़ी एक पुरानी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है।

गौरी के अंकल ने सुनाया किस्सा
दरअसल, एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में आया है, जिसमें गौरी खान के अंकल ने शाहरुख और उनके पालतू डॉग के बीच गहरे लगाव का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गौरी को एक चाइनीज पीकिंगीज डॉग गिफ्ट किया था, जिससे बाद में शाहरुख खान को भी बहुत प्यार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में गौरी के अंकल बताते हैं कि एक बार शाहरुख शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे और उनकी गैरमौजूदगी में उस डॉग की मौत हो गई। घर में काम करने वाले लोगों ने डॉग को अच्छे कपड़े में लपेटकर समुद्र किनारे दफना दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

कब्र खुदवाकर लाए था वापस घर
जब देर रात शाहरुख घर लौटे तो उन्होंने अपने डॉग के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि डॉग अब इस दुनिया में नहीं रहा और उसे समुद्र किनारे दफना दिया गया है।

यह सुनकर शाहरुख काफी भावुक हो गए। रात करीब ढाई बजे उन्होंने घर के स्टाफ को जगाया और उस जगह पर पहुंचे जहां डॉग को दफनाया गया था। बताया जाता है कि शाहरुख ने खुद कब्र खोदी, अपने डॉग को वापस घर लाए और घर के पीछे वाले हिस्से में उसे दफनाया।

गौरी के अंकल के मुताबिक, उस दौरान शाहरुख रो भी पड़े थे। उन्होंने कहा था, ‘तुम लोगों ने मेरे डॉग को वहां कैसे छोड़ दिया? वो चाहे जिंदा हो या नहीं, उसे हमारे साथ ही रहना चाहिए।’ इस वायरल वीडियो के बाद फैंस शाहरुख के इस इमोशनल और प्यार भरे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

गौरी खान ने शेयर की थी खास तस्वीरें
गौरी खान ने भी कुछ समय पहले एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह शाहरुख और उनके पेट के साथ नजर आई थीं। माना जा रहा है कि यह वही डॉग था, जिसका जिक्र वीडियो में किया गया है।

शाहरुख खान ने करीब 11 साल पहले अपने पेट डॉग डैश के निधन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था कि सच्चा प्यार वही होता है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed